
वीवो (Vivo) मिड-रेंज स्मार्टफोन Y36 4G को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन वीवो वाई35 (Vivo Y35) स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जिसे कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। Vivo Y36 4G की बात करें, तो स्मार्टफोन को हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था और फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले प्राइसबाबा ने इसकी लॉन्च तारीख और कीमत के बारे में खुलासा किया है। जाइए जानते हैं इससे जुड़ी डिटेल…
Vivo Y36 4G की संभावित कीमत और लॉन्च डिटेल
प्राइसबाबा ने अपने भरोसेमंद टिपस्टर के हवाले से बताया है कि अपकमिंग वीवो वाई36 4जी की कीमत 19,500 रुपये होगी। यह फोन भारतीय बाजार में 26 जून, 2023 को आएगा। टिपस्टर ने डिवाइस की प्रमोशनल इमेज भी साझा की, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन दो रंग विकल्पों में आएगा जैसे कि ब्लैक और क्रीम।
Vivo Y36 4G के संभावित स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्लेः वीवो वाई 36 4जी स्मार्टफोन में 6.64 इंच का ‘अल्ट्रा ओ’ एलसीडी डिस्प्ले है। यह 1080×2388 रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।
प्रोसेसरः वीवो के इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
रैम-स्टोरेजः Vivo Y36 4G स्मार्टफोन में 8GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज होने की संभावना है।
ओएसः वीवो का यह फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित फनटच ओएस 13 के साथ आएगा।
कैमराः वीवो Y36 4G स्मार्टफोन में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा है।
बैटरीः फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।










