
वीवो ने आखिरकार अपनी Y36 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इंडोनेशियन वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह न्यू सीरीज 25 मई को पेश की जाएगी। वहीं, इस सीरीज में Vivo Y36 4G और Vivo Y36 5G को लाया जाएगा, जिसका खुलासा कंपनी की साइट पर हो गया है। वहीं, वेबसाइट पर डिवाइस कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी बता दी गई हैं।
Vivo Y36 सीरीज का डिजाइन और कलर ऑप्शन डिटेल
वीवो द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार वीवो Y36 लाइनअप को डायनामिक ग्लास डिजाइन पर पेश किया जाएगा। इसमें पंच होल डिजाइन वाली स्क्रीन और डुअल रियर कैमरा होगा। इसके अलावा वीवो वाई36 4जी ग्लिटर एक्वा और मीटियर ब्लैक कलर ऑप्शन और Y36 5G क्रिस्टल ग्रीन और मिस्टिक ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।
Y36 सीरीज में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज होगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी होगा। साथ ही Y36 44W फास्ट चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा।
वीवो Y36 स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
- पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक, वीवो वाई36 4जी में 6.8 इंच का एलसीडी डिसप्ले होगा।
- एक लीक के अनुसार इसमें ऑक्टा-कोर हेलियो G99 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। हालांकि, गीकबेंच टेस्टिंग अनुसार,
- फोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ आएगा।
- हैंडसेट में 50MP का प्राइमरी कैमरा होने की अफवाह है।
- सॉफ्टवेयर के तौर पर हैंडसेट में फनटचओएस 13 यूआई के साथ एंडरॉयड 13 ओएस को बूट करेगा।









