Vivo Y36 जल्द हो सकता है लॉन्च, ​सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ यह मोबाइल फोन

Join Us icon
Highlights

  • यह फोन ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्ट हुआ है।
  • Vivo Y36 4G इसी महीने लॉन्च हो सकता है।
  • इसका प्राइस 18 हजार के करीब रखा जा सकता है।

91मोबाइल्स ने कुछ ही दिनों पहले एक्सक्लूसिव खबर पब्लिश करते हुए बताया था कि वीवो कंपनी भारत में अपनी ‘वाई’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लाने वाली है जो Vivo Y36 नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं आज यह मोबाइल फोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट बीआईएस पर भी लिस्ट हो गया है।

Vivo Y36 price in india and specifications leaked

वीवो वाई36 स्मार्टफोन की यह लिस्टिंग कल यानी 1 मई 2023 की है। ब्लूटूथ एसआईजी पर इस वीवो फोन को V2247 मॉडल नंबर तथा D062273 डिक्लेरेशन आईडी के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही इस सर्टिफिकेशन्स में फोन के नाम ‘Y36’ को भी यहां दर्शा दिया गया है। इस लिस्टिंग में मोबाइल में Bluetooth 5.0 दिए जाने की पुष्टि भी कर दी गई है।

वीवो वाई36 का प्राइस कितना हो सकता है

Vivo Y36 4G फोन से जुड़े लीक में सामने आया है कि यह मोबाइल फोन मिड बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 18,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच में देखने को मिल सकती है। वहीं लॉन्च की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के अनुसार यह वीवो फोन इसी माह यानी मई में मार्केट में एंट्री ले सकता है।

Vivo Y36 price in india and specifications leaked
Vivo Y35

वीवो वाई36 में कैसी स्पेसिफिकेशन्स दी जा सकती है

  • 6.8″ Screen
  • LCD Panel
  • Vivo Y36 से जुड़े लीक्स व रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.8 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस डिस्प्ले पर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकती है। इस फोन में एलसीडी पैनल मिल सकता है जिसे 2.5डी ग्लास की प्रोटेक्शन प्रदान की जा सकती है।

  • 8GB Virtual RAM
  • Mediatek Helio G99
  • इस वीवो फोन को मीडियाटेक हीलियो जी99 आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इस फोन में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम मैमोरी दी जा सकती है जो फोन की इंटरनल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करेगी।

    Vivo Y36 price in india and specifications leaked
    Vivo Y35
  • 50MP Rear Camera
  • फोन के कैमरा से जुड़ी अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन लीक के अनुसार इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर दिया जाएगा। उम्मीद है कि यह ट्रिपल बैक कैमरा वाला फोन होगा।

  • 5,000mAh Battery
  • 44W Fast Charging
  • Vivo Y36 4G में पवार बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। इसी तरह बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस भी किया जा सकता है।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here