8100mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रहा Vivo Y500 4G, नेपाल में हुआ टीज

Join Us icon

Vivo जल्द ही अपने नए बजट स्मार्टफोन Vivo Y500 4G को लॉन्च करेगा। कंपनी ने इसे नेपाल में आधिकारिक तौर पर टीज करना शुरू कर दिया है। Vivo Nepal ने अपने आधिकारिक Instagram हैंडल पर कुछ टीजर शेयर किए हैं, जिसमें फोन के डिस्प्ले, बैटरी, डिजाइन और कुछ अन्य प्रमुख फीचर्स की पुष्टि हो गई है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Y500 4G स्पेसिफिकेशंस

टीजर के अनुसार Vivo Y500 4G में 1.5K Infinity AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 8100mAh की बड़ी BlueVolt बैटरी मिलने की भी पुष्टि हुई है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। कंपनी ने यह भी बताया है कि फोन में एक “Ultra-Smooth Processor” दिया जाएगा। हालांकि अभी चिपसेट का नाम नहीं दिखा है।

Vivo Y500 4G स्मार्टफोन को ब्रांड ने “Y So Cool” टैगलाइन के साथ टीज किया है। टीजर इमेज से लगता है कि फोन को White कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो Y500 4G में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है। जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Pro 5G जैसा लग रहा है। कैमरा मॉड्यूल पर Aspherical Camera की ब्रांडिंग भी दिखाई दी है, जिससे उम्मीद है फोटोग्राफी अनुभव शानदार मिल सकता है।

पूर्व लिस्टिंग में सामने आए फीचर्स

बता दें कि इससे पहले Vivo Y500 4G Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन में UNISOC T7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और 8GB RAM मिलने की भी जानकारी सामने आई थी। हालांकि कंपनी ने अभी इन खूबियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

स्मार्टफोन Bluetooth SIG डेटाबेस पर भी स्पॉट हो चुका है। यहां इसे V2627, V2634 और V2635 मॉडल नंबर स्पॉट हुए थे। वहीं, Google Play Console Supported Devices लिस्ट में V2570, V2584, V2627, V2634 और V2635 मॉडल नंबर भी सामने आए थे। यानी आगामी Vivo Y500 4G स्मार्टफोन को अलग-अलग बाजारों के लिए बनाया जा रहा है।

फिलहाल Vivo Y500 4G की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन नेपाल में टीजर आने के बाद माना जा सकता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। आने वाले दिनों में इसके प्रोसेसर, कैमरा और कीमत से जुड़ी  जानकारी भी शेयर जा सकती है। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें। टेक से जुड़ी हर जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया पेज भी फॉलो करना न भूलें। X प्लेटफार्म लिंक और इंस्ट्रग्राम लिंक(सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here