vivo Y51 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7200mAh बैटरी और Dimensity 7360 Turbo चिप के साथ मिलता है 50MP कैमरा

vivo ने भारत में अपनी Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो स्मूद परफॉरमेंस, लंबी बैटरी लाइफ और एंटरटेनमेंट ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें लंबे समय तक चलने वाली 7200mAh बैटरी बैटरी, दमदार Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर और कई AI फीचर्स हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
कीमत की बात करें तो vivo Y51 Pro 5G के 8GB RAM +128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन 27,999 रुपये का है। यह स्मार्टफोन 11 मार्च 2026 से Flipkart, vivo की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 2,500 रुपये तक कैशबैक, कुछ बैंकों के साथ जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन और Jio यूजर्स के लिए 6 महीने तक 10 OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
डिजाइन की बात करें तो vivo Y51 Pro 5G फोन एक-पीस फ्रेम और 3D क्वाड-कर्व्ड बैक के साथ आता है। इसे Festive Red और Noble Gold दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Festive Red में फेस्टिव रेड कलर का डिजाइन मिलता है, जबकि Noble Gold में ग्रेडिएंट ग्रेटिंग पैटर्न दिया गया है जो 3D इफेक्ट देता है।
डिस्प्ले की बात करें तो vivo Y51 Pro 5G फोन में 6.75 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले मिलता है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1250 निट्स तक है। स्क्रीन TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम असर पड़ता है। इसके साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और 400 प्रतिशत तक वॉल्यूम बूस्ट का सपोर्ट भी है।
परफॉरमेंस की बात करें तो vivo Y51 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस पर आधारित है और कंपनी के अनुसार इसका AnTuTu स्कोर 9,20,000 से ज्यादा है। फोन में 8GB RAM दी गई है, जिसे 8GB एक्सटेंडेड RAM के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं।
कैमरा के मामले में vivo Y51 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल मेन कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट से लैस है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS), लाइव फोटो और ड्यूल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में IP68 सर्टिफिकेशन के साथ अंडरवॉटर फोटोग्राफी का सपोर्ट भी मिल जाएगा। जिससे यूजर्स 1.5 मीटर गहराई तक 30 मिनट तक पानी के अंदर फोटो और वीडियो ले सकते हैं।
vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बेहतर परफॉरमेंस के लिए डिजाइन की गई है। इसमें बैटरी हेल्थ एल्गोरिद्म और बैटरी लाइफ एक्सटेंडर जैसी तकनीकें दी गई हैं। इस बैटरी के दम पर फोन में लगभग 23 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग, करीब 15 घंटे तक गेमिंग और 95 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक का सपोर्ट मिल सकता है। यही नहीं रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे यह अन्य डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो vivo Y51 Pro 5G कंपनी के नए OriginOS 6 पर रन करता है, जिसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं। इसमें AI Creation, AI Notes, AI Transcript Assist, AI Captions और Circle to Search जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा Google Gemini सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यूजर्स को बेहतर AI असिस्टेंस मिलता है।
यदि आप 28,000 रपये तक के बजट में स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो vivo Y51 Pro 5G आपके लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है इसका दमदार चिपसेट, मेमोरी, शानदार कैमरा और डिजाइन आपको निराश नहीं करेगा। ऐसे ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।