
इंडिया के टेलिकॉम मार्केट में भले ही वोडाफोन-आइडिया यूजर्स की संख्या के मामले में जियो से पीछे हो। लेकिन, कंपनी के पास ऐसे कई प्लान हैं, जिनके दम पर वह Jio से कहीं आगे निकल जाती है। अगर आप भी इन प्लान के बारे में जानेंगे तो इन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं Vi के कुछ प्लान तो ऐसे हैं, जिनके आगे जियो काफी पीछे छूट जाता है। आज हम आपको वोडाफोन आइडिया के ऐसे ही लेटेस्ट प्लान की जानकारी देने वाले हैं जो कि Jio के 999 रुपए से सस्ता है और डेली 3 जीबी डाटा के साथ आता है।
Vodafone Idea का 901 रुपए वाला प्लान
- वोडाफोन-आइडिया का 901 रुपए के प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS भी दिए जा रहे हैं।
- इतना ही नहीं, वोडाफोन-आइडिया के प्लान में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
- इसके अलावा प्लान में डेली 3 जीबी डाटा के साथ 48 जीबी एडिशनल डाटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इस तरह कुल डेटा 300 जीबी हो जाता है।
- इसके अलावा कंपनी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर, और Vi Movies & TV VIP का एक्सेस जैसी सुविधाएं भी साथ में देती है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने लगा दी ऑफर्स की झड़ी, आप भी जीत सकते हैं स्मार्टफोन, लैपटॉप, आईपैड और स्पोर्ट्स बाइक
Jio का 999 रुपए वाला प्लान
इस कीमत में डेली 3GB डाटा के साथ रिलायंस जियो के पास 999 रुपए का प्लान है। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है और इसमें कुल 252GB डाटा मिलता है। साथ ही इस प्लान में सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, ग्राहकों को जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने 5G ट्रायल में गाड़े झंडे, स्पीड के मामले में Jio-Airtel को भी छोड़ा पीछे
निष्कर्ष
वोडाफोन-आइडिया का प्लान रिलायंस जियो के प्लान से सस्ता है और ज्यादा डाटा के साथ आता है। Vi के प्लान में 48 जीबी ज्यादा डाटा, रात में फ्री डेटा और वीकेंड रोलओवर डाटा जैसे लाभ मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।






















