बुरी खबर! सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान के बाद Vodafone Idea ने बंद किए ये दो पॉपुलर प्लान

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/Vi-Sim.jpg

Vodafone ने पिछले साल जनवरी माह में पेश किए गए दो प्रीपेड को बंद कर दिया है। इन प्रीपेड प्लान की कीमत 558 रुपए और 398 रुपए थी। याद दिला दें कि 558 रुपए का प्रीपेड प्लान शुरुआत में केवल मध्य प्रदेश सर्कल और 398 रुपये का प्रीपेड प्लान मध्य प्रदेश के अलावा मुंबई सर्कल में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन, एक बार फिर अपने ग्राहकों को नाराज करते हुए कंपनी ने इन दो प्लान को बंद कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने अपने सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान 49 रुपए को कुछ सर्किल में बंद किया था। आइए आगे आपको इन दोनों ही प्लान में मिलने वाले उन बेनिफिट्स की जानकारी देते हैं, जिनका लाभ यूजर्स को नहीं मिलेगा।

558 रुपए वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की थी। वहीं, इस प्लान में रोजाना 3GB डेटा बेनेफिट के साथ अनलमिटिड कॉल का लाभ मिलता था। इसके अलावा प्लान में रोजाना 100 एसएमएस का फायदा भी मिलता था। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone Idea, जानें 30 दिन का प्लान किसका है बेस्ट

Image Source: livemint

398 रुपए वाला प्लान

इस प्लान में रोजाना 3GB डाटा दिया जाता था। वहीं, इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की थी। इतना ही नहीं इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल का बेनेफिट का लाभ भी कंपनी की ओर से दिया जाता था। इसके साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस फ्री, अतिरिक्त बेनेफिट्स में Vi मूवीज एंड टीवी का एक्सेस मिलता था।

Vi 49 रुपए वाला प्लान

प्राप्त जानकारी अनुसार Vodafone Idea ने देश के कई सर्किल्स में इस प्लान को बंद कर दिया है लेकिन महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में फिलहाल यह टैरिफ प्लान उपलब्ध है। यह एक प्रीपेड प्लान है और इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो Vi ने इसे दो सप्ताह यानी 14 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया था। इस प्लान में 38 रुपये का टॉकटाईम दिया जाता था जिसके साथ 100एमबी इंटरनेट डाटा भी मिलता था। इसे भी पढ़ें: ये रहे Vodafone Idea के 300 रुपए से कम के रिचार्ज, फ्री कॉलिंग और डाटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ

30 दिन की वेलिडिटी वाला बेस्ट प्लान

Vodafone Idea के 30 दिनों वाले प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 267 रुपये है। यहां पर यह समझना बेहद जरूरी है कि सभी टेलीकॉम कंपनियों के अधिकांश प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं लेकिन हम 30 दिन वाले प्लान की बात कर रहे हैं। 267 रुपये वाले इस प्लान में आपको 25GB डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज का 100 एसएमएस भी दिया जाता है। रही बात दूसरी सर्विसेज की तो वीआई मूवी एंड क्लासिक टीवी एक्सेस दिया जाता है। बाकी कंपनी द्वारा कोई भी अतिरिक्त ओटीटी सर्विसेज उपलब्ध नहीं है।