Vodafone Idea ने महंगे किए अपने ये दो प्लान, जानें क्या है अब नई कीमत

वोडाफोन-आइडिया (Vi) काफी समय से अपने पोस्टपेड ग्राहकों के साथ ही प्रीपेड ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए प्लान पेश करती रहती है। वहीं, Vi अपनी सस्ती और अनोखे पोस्टपेड प्लान के लिए जाने वाले ऑपरेटरों में से एक है। व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए वोडाफोन आइडिया के पास कई पोस्टपेड प्लान हैं, जिसमें कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। लेकिन, अब सामने आई खबर से पोस्टपेड ग्राहकों को थोड़ा झटका लग सकता है क्योंकि Vi ने अब 598 रुपए और 749 रुपए की कीमतों वाले पोस्टपेड प्लान की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
वोडाफोन आइडिया के RED फैमिली प्लान पहले 598 रुपये से शुरू होते थे। हालांकि, प्राइस रिवीजन के बाद इन प्लान की शुरुआती कीमत 649 रुपये हो गई है। 598 रुपये के प्लान की कीमत 649 रुपये हो गई है, जबकि 749 रुपये के रेड फैमिली प्लान की कीमत अब 799 रुपये हो गई है। हाइक पहले से ही उन सभी सर्किलों में प्रभावी है जहां वोडाफोन आइडिया RED फैमिली प्लान उपलब्ध करा रही है। इसे भी पढ़ें: Airtel लाया बड़ा ऑफर, रिचार्ज कराने पर मिलेगा 50% कैशबैक, जानें कैसे मिलेगा फायदा
649 Vi RED फैमली S प्लान (पहले में 598 रुपये) में 80GB डाटा मिलता है। वहीं, इंडिया में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एक महीने के लिए 100 एसएमएस भी मिलते हैं। 80GB डाटा लाभ दो कनेक्शनों के बीच विभाजित होता है- प्राथमिक कनेक्शन को 50GB डाटा लाभ मिलता है, जबकि दूसरे कनेक्शन में 30GB डाटा मिलता है। इसे भी पढ़ें: 399 रुपये वाला प्लान किसका है बेस्ट, Reliance Jio, Airtel या Vodafone Idea, यहां देखें फुल कंपेरिज़न
799 रुपये वाले फैमिली एम पोस्टपेड प्लान में एक महीने के लिए 120GB डाटा का लाभ, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा, 799 रुपये के पोस्टपेड प्लान में तीन कनेक्शन दिए गए हैं और डाटा लाभ को प्राथमिक कनेक्शन के लिए 60GB और बीच वाले कनेक्शन के लिए 30GB के रूप में डिवाइड किया गया है।