Vodafone Idea ने पेश की नई सर्विस, SMS और मिस्ड कॉल से रिचार्ज होगा फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/08/Idea-4G-1.jpg

कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर में सभी गतिविधियों पर विराम लगा हुआ है। वहीं, Covid-19 को देखते हुए पूरा इंडिया लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन के दौरान टेलीकॉम यूजर्स को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कंपनियां जरूरी कदम उठा रही हैं। इसी को देखते हुए वोडाफोन आइडिया ने एक नई सर्विस शुरु की है, जिससे मोबाइल रिचार्ज कराना आसान हो गया है।

इस नई सर्विस के जरिए यूजर सिर्फ टेक्स्ट मेसेज (SMS) और अपने फोन से मिस्ड कॉल कर अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। बता दें कि वोडाफोन ने इस सर्विस को अपने 2G प्रीपेड यूजर्स के लिए शुरू किया है।

लॉकडाउन के कारण 2G सब्सक्राइबर्स अपने मोबाइल को रिचार्ज नहीं करा पा रहे थे। इन्हीं यूजर्स की परेशानी को दूर करने के लिए वोडाफोन ने Quick Recharge नाम की सर्विस लॉन्च की है। आइए आगे आपको बताते हैं कि यूजर्स अपने 2G वोडाफोन आइडिया नंबर कि किस प्रकार एसएमएस और मिस्ड कॉल से रिचार्ज करा सकते हैं।

ऐसे करें क्विक रिचार्ज

ऐक्सिस बैंक से रिचार्ज के लिए 9717000002 / 5676782 पर MOBILE 10 अंकों का मोबाइल नंबर Idea/Vodafone रिचार्ज अमाउंट बैंक खाते के आखिरी 6 अंक लिखकर SMS करें।
कोटक बैंक से रिचार्ज के लिए 9717000002 / 5676782 पर MOBILE 10 अंकों का मोबाइल नंबर Idea/Vodafone रिचार्ज अमाउंट बैंक खाते के आखिरी 4 अंक लिखकर SMS करें।
IndusInd बैंक से रिचार्ज के लिए 9212299955 पर MOBILE 10 अंकों का मोबाइल नंबर Idea/Vodafone रिचार्ज अमाउंट बैंक खाते के आखिरी 4 अंक लिखकर SMS करें।

ICICI बैंक से रिचार्ज के लिए 9222208888 पर MTOPUP IDEA/VODAFONE 10 अंकों का मोबाइल नंबर रिचार्ज अमाउंट बैंक खाते के आखिरी 6 अंक लिखकर SMS करें।

SBI बैंक अकाउंट से रिचार्ज करने के लिए यूजर्स को 9223440000 पर SMS भेजना होगा। इसका फॉर्मैट Stopup Userid MPIN VODAFONE/IDEA 10 अंको का मोबाइल नंबर रिचार्ज अमाउंट (#) है।

SMS और मिस्ड कॉल से क्विक रिचार्ज

HDFC बैंक कस्टमर्स 7308080808 पर SMS और कॉल कर रिचार्ज करा सकते हैं।
1st Step SMS: ACT VODAFONE/IDEA Last 5 digits of Bank Acc
2nd Step SMS: FAV 98XXXXXXXX Amount
3rd Step: रिचार्ज को कन्फर्म करने के लिए 7308080808 पर मिस्ड कॉल दें।

गौरतलब है कि वोडाफोन की यह सर्विस 2G और फीचर फोन यूजर्स के लिए है। कंपनी इस सर्विस को हरियाणा के अलावा असम, नॉर्थ-ईस्ट और बिहार-झारखंड में ऑफर कर रही है। हाल ही में ट्राई ने वोडाफोन को ईमेल भेजकर लॉकडाउन पीरियड में 2G यूजर्स को रिचार्ज संबंधी आसान विकल्प न देने के बारे में कहा था।