वोडाफोन लाया है 169 रुपये का प्लान, क्या यह जियो से बेस्ट है?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/03/Vodafone-3.jpg

मोबाइल सेवा प्रादाता कंपनी वोडाफोन ने अपने यूसर्ज के लिए नया प्लान पेश किया है। कंपनी ने 169 रुपये का मंथली प्लान निकाला है जिसमें आपको हर रोज 1जीबी डाटा मिलेगा। कंपनी का यह प्लान रिलायंस जियो के 149 रुपये के प्लान के साथ टक्कर में पेश किया गया है। वोडाफोन 169 रुपये के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने नेशनल रोमिंग भी फ्री रखा है। चार कैमरे वाले हुआवई पी30 में होगा कर्व्ड नॉच डिसप्ले

वोडाफोन का यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है और इमसें रोजाना आपको 100 एसमएस एस मुफ्त मिलेगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसका लाभ आप 2जी, 3जी या 4जी किसी भी नेटवर्क पर ले सकते हैं। गौरतबल है कि अनलिमिटेड कॉलिंग के दौरान आपको सिर्फ 250 मीटन का कॉल ही एक दिन में मुफ्त मिलता है। वहीं सप्ताह में 1,000 मिटन का कॉल कर सकते हैं। अमेज़न से सोनाक्षी सिन्हा ने मंगाया था हेडफोन मिला जंक लगा हुआ लोहा

जहां तक रिलायंस​ जियो के 149 रुपये वाले मंथली प्लान की बात है तो यह प्लान भी 28 दिनों के लिए वैधता के साथ आता है। इस दौरान आपको हर रोज 1.5जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। अर्थात 28 दिनों में 42जीबी कुल 4जी डाटा का उपयोग आप कर पााएंगे। साथ ही कंपनी हर रोज 100 एसएमएस मुफ्त दे रही है। जियो के अन्य प्लान की तरह इसमें भी आपको सभी नेशनल और लोकल अनलिमिटेड कॉलिंग मुफ्त मिलेगी। रोमिंग के दौरान भी कोई ​शुल्क नहीं लगेगा।