एयरटेल और जियो को पछाड़ने के लिए वोडाफोन ने चला यह दांव, नए प्लान में दे रहा 365जीबी डाटा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/03/Vodafone-3.jpg

इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में कम कीमत में बेहतर प्लान देने की होड़ में शामिल होते हुए वोडाफोन ने अपना नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान को सीधे तौर पर एयरटेल और रिलायंस जियो के मौजूदा ऑफर से मुकाबला होगा। कंपनी काफी समय से नए और पुराने प्लान में बदलाव कर ग्राहकों को लुभाना की कोशिश में लगी है। इसी दो देखते हुए वोडाफोन द्वारा 1699 रुपए के प्लान को पेश किया गया है। हालांकि, इस प्लान के बाद कंपनी ने कुछ समय पहले लॉन्च किए 1,499 रुपए वाले प्लान को बंद कर दिया है। अगर बात करें कंपनी के नए 16,99 रुपए वाले नए प्रीपेड प्लान की तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही कुल 365जीबी डाटा मिलेगा।

अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के अलावा 365 दिन वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए प्रतिदिन 1जीबी 4जी/ 3जी डाटा का लाभ भी मिलेगा। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने पर ग्राहक को एक साल के लिए कोई रिचार्ज कराने की जरुरत नहीं होगी। साथ ही प्लान में प्रीपेड यूजर को प्रतिदिन 100एसएमएस और मूवि व ऑनलाइन कंटेंट देखने के लिए वोडाफोन प्ले ऐप का एक्सेस दिया जाएगा। लेकिन, इस नए प्रीपेड प्लान को कंपनी बोनस कार्ड के रूप में सिर्फ हरियाणा, केरल, मुंबई और पंजाब जैसे चुनिंदा वोडाफोन सर्किल में उपलब्ध करा रही है।

वोडाफोन के अपडेट किए दो शानदार प्लान, 84 दिनों तक मिलेगा हर दिन 1.6जीबी डाटा

अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो वोडाफोन.इन या माए वोडाफोन ऐप पर जाकर 1,699 रुपए वाले रिचार्ज को करा सकते हैं। इसके अलावा मार्केट में वोडाफोन के अलावा एयरटेल के पास भी एक साल की वैधता के साथ प्रीपेड प्लान है, जिसकी कीमत 1,699 रुपए है। वहीं, दोनों प्लान में एक जैसे लाभ मिल रहे हैं।

देखें 50 रुपये से कम के मंथली प्लान में कौन है बेस्ट, जियो, एयरटेल, वोडाफोन या बीएसएएनल

इसके अलावा जियो के पास भी लंबी वैधता वाला प्लान है, जिसकी कीमत भी1,699 रुपए है। इस प्लान में यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस, जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और हर दिन 4जी स्पीड में 1.5 जीबी डाटा मिलता है।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें