वोडाफोन ने पेश किया 129 रुपए वाला धमाकेदार प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा डाटा

Join Us icon

दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तरह ही वोडाफोन भी अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए प्लान जारी कर रही है। इसी के चलते कंपनी ने 129 रुपए का प्लान पेश किया है जो कि एक बोनस कार्ड प्लान है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी देते हैं।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन का ये प्लान गुजरात, चेन्नई और कुछ महत्वपूर्ण सर्किल में मौजूद है। वोडाफोन के 129 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस प्लान में कंपनी 1.5 जीबी डाटा मिलेगा जो कि पूरी वैधता के लिए होगा। इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे।

जियो को पछाड़ने के लिए वोडाफोन ने चला यह दांव, पुराने प्लान में अब मिलेगा ज्यादा डाटा

बता दें कि वोडाफोन आइडिया को लाइफ टाइम फ्री इनकमिंग की सेवा बंद करने पर काफी नुकसान हुआ है। बीते दिनों कंपनी ने मिनिमम वैलिडिटी रिचार्ज लागू कर दिया है। जिसके बाद ट्राई की रिपोर्ट में देखा गया था कि कंपनी के ग्रहाकों की संख्या में कमी दर्ज की गई।

वोडाफोन लाया 119 रुपये का नया प्लान, पूरे ​महीने मिलेगा 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

हाल ही में वोडाफोन ने 119 रुपए का प्लान भी मौजूद है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डाटा की बात पहले करें तो वोडाफोन अपने यूजर्स को इस प्लान के तहत हर दिन 1जीबी 4जी डाटा दे रही है। प्लान की पूरी वेलिडिटी में वोडाफोन ग्राहकों को कुल 28जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। इस डाटा का यूज़ 4जी के साथ साथ 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकेगा या नहीं इस बात पर अभी सशंय कायम है।

वॉयस बेनिफिट की बात करें तो वोडाफोन यूजर्स 119 रुपये के रिचार्ज के बाद लोकल व एसटीडी नंबरों पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। आजकल जहां वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आती है वहीं वोडाफोन के इस प्लान में वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री बताई गई है। वहीं रोमिंग के दौरान भी वॉयस कॉल का यूज़ इनकमिंग व आउटगोइंग दोनों वक्त मुफ्त किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here