
वोडाफोन और आइडिया के एक हो जाने के बाद यह इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। दूरसंचार बाजार में छिड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तमाम टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए नए प्लान्स लेकर आ रही है। कुछ प्लान्स जहां ढ़ेर सारा इंटरनेट डाटा प्रदान करते हैं तो कई प्लान ऐसे भी हैं जो कीमत में तो बेहद ही सस्ते हैं लेकिन ग्राहकों को वॉयस कॉल व एसएमएस का अनलिमिटेड बेनिफिट देते हैं। इसी प्रतिस्पर्धा में अब वोडाफोन की ओर से भी 99 रुपये और 109 रुपये के दो प्लान पेश किया गए हैं।
वोडाफोन के अपने यूजर्स के लिए 99 रुपये तथा 109 रुपये के दो प्लान पेश किए हैं। ये दोनों ही प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए हैं। प्लान्स में मिलने वाले फायदों की बात करें तो वोडाफोन का 109 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। वोडाफोन इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है तो एफयूपी लिमिट के साथ मिलेगी। यानि यूजर्स एक दिन में अधिकतम 250 मिनट की बात कर पाएंगे।
एफयूपी लिमिट के तहत यूजर एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट की ही बात कर पाएंगे। इन वॉयस कॉल का यूज़ पूरे महीने में 100 अलग अलग नंबरों पर हो सकेगा। वोडाफोन की फ्री वॉयस कॉल लोकल व एसटीडी नंबरों पर रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। इंटरनेट डाटा की बात करें तो इस प्लान में कंपनी की ओर से पूरे महीने के लिए 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो 4जी के साथ ही 3जी की स्पीड पर भी चलेगा।
वोडाफोन के 99 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान भी 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। कंपनी इस प्लान में दिन की 100 तथा सप्ताह की अधिकतम 1000 मिनट दे रही है। वहीं कपंनी द्वारा 99 रुपये वाले प्लान में इंटरनेट बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है।



















