इस प्रोसेस को फॉलो कर पाएं Vodafone Idea का VIP मोबाइल नंबर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/vodafone-idea-plan.jpg

Vodafone Idea की ओर से टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद से ही ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश की जा रही है। इसी के तहत कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है। दरअसल, वीआई (वोडाफोन आइडिया) अब अपने ग्राहकों को Free डोरस्टेप डिलीवरी के साथ प्रीमियम/फैंसी/कस्टमाइज्ड मोबाइल नंबरों की एक सीरीज चुनने का ऑप्शन दे रही है। ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठाते हुए मोबाइल नंबर आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं और फिर उस मोबाइल नंबर वाला सिम कार्ड सीधे आपके घर पर डिलीवर किया जाएगा।

Vi VIP/premium mobile number

इस सुविधा का लाभ उठाते हुए वोडाफोन आइडिया ग्राहक अपना कोई लकी नंबर, अपना जन्मदिन का नंबर या अपनी एनिवर्सरी जैसा कोई नंबर भी पसंद कर सकते हैं। यानी आप जिस तरह का नंबर चाहते हैं, उसे आप चुन सकते हैं। यह सुविधा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और वे हैदराबाद, पुणे, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और अन्य सहित सभी प्रमुख शहरों में शुरू की गई है। आइए आगे आपको बताते हैं कि अपनी पसंद का वीआईपी/प्रीमियम मोबाइल नंबर कैसे प्राप्त कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea यूजर्स को एक और झटका, अब कंपनी ने बदला ये धांसू प्लान, 168GB डाटा मिलेगा कम

How to choose Vi VIP/premium mobile number

वीआईपी/प्रीमियम नंबर दिल्ली, पुणे, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, सूरत और जयपुर में उपलब्ध है। यदि कोई वांछित संख्या उपलब्ध नहीं है, तो वीआई यूजर्स को चुनने के लिए प्रीमियम/फैंसी नंबरों की एक लिस्ट का सुझाव देगा। टेलीकॉम दिग्गज को उम्मीद है कि यह यूजर्स को उनके नेटवर्क की ओर खींचेगा।