WhatsApp account ban : जानें क्यों व्हाट्सऐप ने जुलाई में 23 लाख भारतीयों के अकाउंट्स किए बैन, आप भी रहें सतर्क

WhatsApp account ban : WhatsApp ने जुलाई महीने में अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद 2.3 मिलियन (23 लाख) अकाउंट्स को बैन किया है। व्हाट्सऐप ने जून महीने में करीब 22 लाख अकाउंट्स को बैन किया था। अगर आप भी व्हाट्सऐप यूज करते हैं तो हम आपको बताएंगे कि सोशल मैसेजिंग साइट WhatsApp हर महीने अपने प्लेटफॉर्म किन अकाउंट्स को बैन करता है और क्यों। WhatsApp का कहना है कि उसने अलग-अलग यूजर्स की शिकायतों के आधार पर इन अकाउंट्स को बैन कर दिया है। किसी यूजर द्वारा कंप्लेन करने पर व्हाट्सऐप सीधी अकाउंट को बैन नहीं करता है। बल्कि वह यूजर्स से मिले फीडबैक और अपने स्पेसिलिस्ट से डिटेल में अकाउंट के बारे में जानकारी इकट्ठा करता है। इसके बाद फेस न्यूज, साइबर सिक्योरिटी और चुनाव को प्रभावित करने वाले अकाउंट्स को बैन करता है।
23 लाख अकाउंट्स हुए बैन
व्हाट्सएप ने बयान जारी कर बताया है कि उन्हें की एकाउंट्स के बारे रिपोर्ट मिली थी जो उसके प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल ग़लत तरीक़े से कर रहे हैं। व्हाट्सऐप (WhatsApp account ban) को इस्तेमाल कई लोग दूसरे को हानि पहुँचाने के लिए भी करते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप ने भारत में 23 लाख अकाउट्स को भारतीय क़ानून के मुताबिक़ व्हाट्सऐप की सेवा शर्तों के उल्लंघन करने के लिए अकाउंट्स को बैन कर दिया है।
WhatsApp ने बताया कि यूज़र्स सेफ़्टी रिपोर्ट में यूज़र्स से मिली शिकायत और व्हाट्सऐप की कार्रवाई डिटेल में मिलती है। व्हाट्सएप ने जुलाई के महीने में 2.3 मिलियन से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है
WhatsApp पर कैसे रिपोर्ट करें?
अगर आपको किसी अकाउंट की रिपोर्ट करनी है तो आपको सिंपल एक ईमेल wa@support.whatsapp.com करना है। इसके साथ ही आपको प्रूफ के तौर पर स्क्रीनशॉट भेजना है। इसकी मदद से व्हाट्सऐप आपकी शिकायत पर अच्छे से कार्रवाई कर पाएगा। यह भी पढ़ें : 20000 रुपये तक में घर लाएं शानदार 43 इंच वाला बड़ा 4K स्मार्ट टीवी, जानें डील और खूबियां
व्हाट्सऐप पर आप यूज़र्स को सीधे ब्लॉक कर सकते हैं। वहीं अगर आप किसी यूज़र को रिपोर्ट करते हैं तो व्हाट्सऐप आपको अंतिम पांच मैसेज शेयर करने केलिए कहेगा। जैसे ही आप अकाउंट रिपोर्ट करते हैं तो आपको एक यूज़र आईडी मिलेगी।