WhatsApp में Last Seen कैसे छुपाएं?

Join Us icon

WhatsApp पर अक्सर कुछ ऐसे कॉन्टैक्ट होते हैं, जिन्हें आप ब्लॉक भी नहीं कर सकते। लेकिन, अपना लास्ट सीन भी उन्हें दिखाना नहीं चाहते हैं। ऐसे में लास्ट सीन छिपा सकते हैं, जिससे सामनेवाले को पता नहीं चलेगा कि आपने व्हाट्सएप कब खोला और कब बंद किया। इसका तरीका क्या है, यह हम आपको इस आर्टिकल में आगे बताएंगे। इसके अलावा आप चाहें तो अपना लास्ट सीन सिर्फ उन लोगों से भी शेयर कर सकते हैं जो आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में ऐड हैं। आइए जानते हैं।

Android Phone पर लास्ट सीन छिपाने का तरीका

स्टेप 1- सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें।
स्टेप 2- इसके बाद राइट साइड पर सबसे ऊपर बने तीन बिंदुओं पर क्लिक करें।

स्टेप 3- वहां सबसे नीचे लिखे ऑप्शन सेटिंग पर जाएं।


स्टेप 4- इसके बाद प्राइवसी पर जाएं।


स्टेप 5- वहां आपको लास्ट सीन का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।

स्टेप 6- इसके बाद आप अपना लास्ट सीन किसे दिखाना चाहते हैं और किसे नहीं।

iPhone पर लास्ट सीन छिपाने का तरीका

स्टेप 1- सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें और सेटिंग्स पर जाएं।
स्टेप 2- सेटिंग्स में जाकर वहां प्राइवेसी ऑप्शन पर जाना है।


स्टेप 3- प्राइवेसी में जाकर लास्ट सीन ऑप्शन मिलेगा।


स्टेप 4- इसके बाद आप जिस कॉन्टैक्ट से अपना लास्ट सीन छिपाना चाहते हैं उसे सिलेक्ट कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQ)

क्या मैं व्हाट्सएप पर लास्ट सीन देख सकता हूं?

इसके लिए बस अपनी चैट खोलें, एक चैट को ओपन करें और आपको यूजर के लास्ट सीन की जानकारी मिल जाएगी। इसमें आपको लास्ट सीन डेट और समय दिखाई देगा।

व्हाट्सएप पर मेरे बारे में कौन देख सकता है?

आपका स्टेटस किसी व्यक्ति को सिर्फ तब ही दिखाई देता है अगर आपके पास आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में उनका फोन नंबर उपलब्ध हो। इसके अलावा उनके पास उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में आपका मोबाइल नंबर होना चाहिए। आप यह चुन सकते हैं कि आपके स्टेटस आपके सभी कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर किए जाएँ या सिर्फ चुने हुए कॉन्टैक्ट के साथ।

व्हाट्सएप पर डीपी क्यों नहीं दिखती?

अगर आप अपने किसी कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल फोटो अचानक से नहीं देख पा रहे हैं, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि उस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक कर दिया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here