दुनिया का सबसे पतला 3D Curved स्क्रीन वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 16GB RAM की ताकत से करेगा काम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/Infinix-Hot-50-Pro-specs.jpg

टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने ग्लोबल मार्केट में अपनी ‘हॉट 50’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Infinix Hot 50 Pro Plus लॉन्च किया है। इसे दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन कहा गया है। कंपनी वेबसाइट के जरिये इसे ऑफिशियल कर दिया गया है तथा कई टीज़र वीडियोज़ के जरिये कंपनी ने फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की रिवील कर दिए हैं।

दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन

Infinix Hot 50 Pro Plus को कंपनी ने world’s slimmest 3D-curved SlimEdge design वाला फोन कहा है। इस फोन की मोटाई केवल 6.8 मिलीमीटर (6.8mm) है। इनफिनिक्स के अनुसार अभी तक कोई भी मोबाइल ब्रांड ऐसा फोन नहीं लाया है जिसकी थिकनेस इतनी कम हो तथा साथ ही इसमें कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई हो। फोन का वजन केवल 162 ग्राम है।

यह स्मार्टफोन TitanWing Architecture पर बना है जो कंपनी के दावेनुसार अल्ट्रा-स्लीम ऐज़ेज तथा बेहद ही मजबूत ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है। मोबाइल को पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP54 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स के मुताबिक इस फोन को गीले तथा तेल लगे चिकने हाथों से भी चलाया जा सकता है तथा यह उंगुलियों का टच परफेक्टली सेंस करेगा।

Infinix Hot 50 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : इनफिनिक्स हॉट 50 प्रो+ स्मार्टफोन में -इंच की स्क्रीन दी गई है। पंच-होल स्टाइल वाली यह डिस्प्ले 3डी कर्व्ड एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1300निट्स ब्राइटनेस पर काम करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है तथा साथ ही कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

प्रोसेसर : Infinix Hot 50 Pro+ एंडरॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो मीडियाटेक हीलियो जी100 ऑक्टा–कोर प्रोसेसर पर काम करता है। 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने इस 8–कोर सीपीयू में 2.2GHz क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A76 कोर तथा 2GHz क्लॉक स्पीड वाले छह Cortex-A55 कोर शामिल हैं।

मेमोरी : इनफिनिक्स ने अपने नए मोबाइल को सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही पेश किया है जिसमें 8जीबी रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करता है। स्मार्टफोन में 256जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा मेमोरी कार्ड सपोर्ट मिलता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ​Hot 50 Pro Plus में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं जिनमें पोर्ट्रेट लेंस भी शामिल है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 50 Pro+ स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Infinix Hot 50 Pro+ प्राइस

यह मोबाइल केन्या की शॉपिंग साइट पर 25999 Kenyan Shilling प्राइस पर लिस्ट हुआ है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 16,900 रुपये के करीब है। इस रेट पर फोन का 8जीबी + 256जीबी मॉडल बिकेगा। विदेशी बाजार में इस मोबाइल को Black, Purple, Gray और Green कलर में खरीदा जा सकेगा। इनफिनिक्स हॉट 50 प्रो+ इंडिया में कब लॉन्च होगा, इस बाबत अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।