Xiaomi 13 Ultra जल्द होगा लॉन्च, IMDA सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट

Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन 17 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च
  • शाओमी का यह फोन IMDA सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट
  • फोन में मिल सकता है सोनी का 50MP प्राइमरी कैमरा

Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से न्यूज सामने आ रही हैं। हाल में आई एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह 17 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। वहीं कंपनी का यह अपकमिंग फ्लैगशिप फोन लॉन्च से पहले आज IMDA सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग यह तो तय हो गया है शाओमी का यह फ्लैगशिप फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

Xiaomi 13 Ultra : IMDA सर्टिफिकेशन्स

  • IMDA वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2304FPN6DG के साथ हुआ लिस्ट
  • फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स से जुड़ी जानकारी आई सामने

xiaomi-13-ultra-imda

Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च से पहले IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट मॉडल नंबर 2304FPN6DG के साथ लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन को लेकर कुछ भी इंटरेस्टिंग इंफॉर्मेशन रिवील नहीं होती हैं लेकिन फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे 5G, ब्लूटूथ, वाई-फाई और एनएफसी सपोर्ट जैसे जानकारी सामने आई हैं। गौरतलब है कि IMDA सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट है जो टेलीकॉम एंड रेडियो इक्यूपमेंट टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन के लिए जानी जाती है।

Xiaomi 13 Ultra : स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

  • Leica ट्यून क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

Xiaomi 13 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आधिकारिक रूप से कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक के माध्यम से कुछ डिटेल्स सामने आए हैं, जिसके अनुसार यह लेटेस्ट 50MP Sony IMX989 1-इंच कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है। यह एक अल्ट्रा वाइड लेंस है, जो शानदार फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है।

इस फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ टेलीफोटो लेंस और पेरिस्कोप जूम कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन का रियर कैमरा सेटअप Leica ने ट्यून किया है। इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित MIUI 14 पर रन करता है।

शाओमी के अपकमिंग फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 6.73-इंच का E6 AMOLED कर्व-एज डिसले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन QHD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। जैसा ही हमने बताया यह प्रीमियम स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर, LPDDR5x RAM, और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इस फोन का टॉप वेरिएंट 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन के ग्लोबल मार्केट में लॉन्च को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here