26 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च होगी Xiaomi 14T, कंपनी ने लगाई मोहर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/Xiaomi-14T-series.jpg

91मोबाइल्स ने हाल ही Xiaomi 14T के साथ Xiaomi 14T Pro फोंस के प्रेस रेंडर्स दिखाए थे। इन रेंडर्स में फोन के फुल डिजाइन का खुलासा हुआ था। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर Xiaomi 14T सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। जी हां, Xiaomi ने अपने 14T सीरीज के स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट कन्फर्म करते हुए ऐलान किया है कि Xiaomi 14T और 14T Pro को 26 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इंडिया में भी फोन इसी डेट को आएंगे या नहीं इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दमदार होंगे Xiaomi 14T सीरीज के कैमरे

Xiaomi Leica के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी जारी रख रहा है। दोनों नए फोन पिछले साल के Xiaomi 13T सीरीज डिवाइस की तरह ही Leica लेंस और कलर ऑप्टिमाइजेशन के साथ सह-इंजीनियर किए जाएंगे। Xiaomi ने Leica कलर प्रोफाइल में नए बदलावों की ओर इशारा करते हुए “सिनेमैटिक आर्टिस्ट्री और ह्यूमैनिस्टिक फोटोग्राफी” की भी पुष्टि की।

Xiaomi 14T सीरीज का डिजाइन

हाल ही में हमें मिले रेंडर्स के अनुसार Xiaomi 14T और Xiaomi 14T प्रो फोन्स में फ्लैट और पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा। वहीं, स्क्रीन के ऊपर में एक पतली-सी लाइन दिखाई देती है, जहां फोन के स्पीकर ग्रिल होगी। इसके अलाव रियर पर शानदार लुक देने के लिए ग्लास पैनल होगा। इतना ही नहीं इन फोन्स में ऊपर में चौकोर कैमरा ब्रैकेट है, जहां तीन कैमरे के साथ एक फ्लैश लाइट प्लेस होगी। यहीं पर लाइका कैमरा का लोगो भी होगा।

वहीं, साइड पैनल में आपको पावर और वॉल्यूम बटन देखने को मिलेंगे। हालांकि शाओमी 14टी मॉडल का बैक पैनल थोड़ा ज्यादा कर्व है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन्स में कंपनी ने 3डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है।

Xiaomi 14T और Xiaomi 14T प्रो के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है, तो अब तक Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro को लेकर कई लीक्स आ चुके हैं। आइए आगे आपको लीक स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

Xiaomi 14T सीरीज कीमत (लीक)

हालांकि लॉन्च इवेंट में अभी दो हफ़्ते बाकी हैं, लेकिन Xiaomi 14T सीरीज़ की कीमत की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है, जो थर्ड-पार्टी रिटेलर लिस्टिंग के सौजन्य से सामने आई है। वेनिला 14T को 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज से लैस होगा, जिसका प्राइस €578 (लगभग 53,000 रुपये) होगा। यह चार रंगों में भी उपलब्ध है: टाइटन ब्लू, टाइटन ब्लैक, टाइटन ग्रे और लेमन ग्रीन।

प्रीमियम Xiaomi 14T Pro को इसके 12/512 GB की कीमत €800 (लगभग 75,000 रुपये) होगी। वहीं, यह भी Xiaomi 14T की तरह ही टाइटन ग्रे, टाइटन ब्लैक और टाइटन ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।