Xiaomi 15 Ultra अगले महीने चीन और ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, ब्रांड हेड ने किया कंफर्म

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi 15 Ultra का लॉन्च सबसे पहले स्प्रिंग फेस्टिवल के तुरंत बाद चीन में किया जाएगा।
  • लू वेइबिंग के अनुसार फोन ग्लोबल लेवल पर एक साथ रिलीज होगा।

Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप Xiaomi 15 Ultra पर काम कर रहा है। इस डिवाइस ने पहले कई सर्टिफिकेशन प्राप्त किए हैं। यह पिछले साल के Xiaomi 14 Ultra का सक्सेसर बनने वाला है। जो फरवरी में चीन और ग्लोबल बाजारों में लॉन्च हुआ था। वहीं, अब कंपनी के प्रेसिडेंट और स्मार्टफोन डिवीजन के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने पुष्टि की है कि 15 Ultra अगले महीने लाया जाएगा।

Xiaomi 15 Ultra अगले महीने होगा लॉन्च

  • TikTok पर नेटिजेंस के सवालों का जवाब देते हुए, लू वेइबिंग ने खुलासा किया कि Xiaomi 15 Ultra अगले महीने चीन में लॉन्च होगा।
  • यह चीनी स्प्रिंग फेस्टिवल के तुरंत बाद होगा जो 29 जनवरी से 12 फरवरी तक होता है।
  • स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होने के साथ ही ग्लोबली भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
  • Xiaomi ने अभी तक आगामी फ्लैगशिप की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
  • संभावना है कि Xiaomi 15 Ultra का ग्लोबल लॉन्च MWC, बार्सिलोना में होगा। जो इस साल 3 मार्च से शुरू किया जाएगा।
  • पिछले साल Xiaomi 14 Ultra के साथ भी ऐसा ही हुआ था क्योंकि इसे सबसे पहले चीन में घोषित किया गया था और फिर कुछ दिनों बाद ग्लोबली लाया गया था।
  • हम उम्मीद कर सकते हैं कि ब्रांड आने वाले हफ्तों में टीजर जारी करना शुरू कर देगा।

लीक और अफवाहों के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra में गोलाकार मॉड्यूल के अंदर एक नया डिजाइन मिल सकता है। यह कथित तौर पर स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है। डिवाइस सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आएगा। यह eSIM कनेक्टिविटी वाला पहला Xiaomi Ultra फोन होने का अनुमान है।

Xiaomi 15 Ultra को पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जो इसके भारत में लॉन्च की पुष्टि करता है। इसके पूर्व मॉडल 14 Ultra को मार्च में देश में 99,900 रुपये की कीमत पर लाया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here