[Exclusive] लॉन्च से पहले Xiaomi 15 Ultra के ग्लोबल वैरियंट की मेमोरी और कलर ऑप्शन आया सामने

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi 15 Ultra का ग्लोबल मॉडल तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
  • फोन में कम से कम 16GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है।

Xiaomi 15 Ultra अगले महीने चीन में लॉन्च होने के लिए तैयार है, जिसकी पुष्टि ब्रांड के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने की है। पिछले साल के Xiaomi 14 Ultra की तरह, इसका सक्सेसर भी MWC 2025 में बार्सिलोना में 3 मार्च से शुरू होने वाले इवेंट में ग्लोबल डेब्यू कर सकता है। भारत में लॉन्च भी संभव है, क्योंकि इसे पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। आधिकारिक घोषणा से पहले, 91mobiles ने सुधांशु अंभोरे के साथ मिलकर Xiaomi 15 Ultra के ग्लोबल मॉडल की मेमोरी और कलर ऑप्शंस की जानकारी पेश की है।

Xiaomi 15 Ultra कलर्स

  • टिपस्टर सुधांशु ने बताया कि Xiaomi 15 Ultra कम से कम 16GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। याद दिला दें कि Xiaomi 14 Ultra भी इसी कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है।
  • इसके अलावा, फोन ब्लैक, वाइट और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी तुलना में, Xiaomi 14 Ultra सिर्फ ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में आता है और इसमें वेगन लेदर फिनिश है।

Xiaomi 15 Ultra

Xiaomi 15 Ultra के बारे में हम अभी तक यही सब जानते हैं। हाल ही में लीक हुई हैंड्स-ऑन इमेज से पता चलता है कि कुल मिलाकर डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बड़े उभरे हुए गोलाकार मॉड्यूल में कैमरा सेंसर की जगह में बदलाव किया गया है। कैमरा मॉडल में Leica ब्रांडिंग भी है।

गोलाकार मॉड्यूल के चारों ओर के फ्रेम में रेड कलर का एक्सेंट है जो इसे एक अलग लुक देता है। Xiaomi 15 Ultra को काले रंग में देखा जा सकता है और बैक पैनल में एक तरह का टेक्सचर्ड फिनिश है। स्पेसिफिकेशन के मामले में, यहां देखें कि क्या लीक हुआ है।

  • चिपसेट: Xiaomi फ्लैगशिप में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC हो सकता है, जो Xiaomi 14 Ultra पर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 का अपग्रेड है।
  • बैटरी, फास्ट चार्जिंग: फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है और 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है। इसकी तुलना में, Xiaomi 14 Ultra में 5,300mAh सेल और 90W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।
  • कैमरा: कहा गया है कि Xiaomi 15 Ultra 1 इंच के प्राइमरी कैमरे और 200MP पेरिस्कोप लेंस वाला एकमात्र ‘इमेजिंग फ्लैगशिप’ हो सकता है। जबकि अन्य सेंसर के जानकारी अभी नहीं मिली है।
  • अन्य: Xiaomi 15 Ultra सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। उम्मीद है कि यह eSIM कनेक्टिविटी के साथ ब्रांड का पहला फ्लैगशिप होगा।

Xiaomi 15 Ultra की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन हाल ही में एक लीक में कहा गया है कि Xiaomi 15 सीरीज फरवरी में भारत में लॉन्च हो सकती है और इसमें Ultra मॉडल शामिल हो सकता है। बता दें कि Xiaomi 14 Ultra की शुरुआत मार्च 2024 में देश में 99,999 रुपये में हुई थी।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here