6.3 इंच स्क्रीन के साथ आ सकता है Xiaomi 16 Pro Mini, जानकारी हुई लीक

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप नंबर सीरीज में बड़ा बदलाव कर सकता है। जहां पूर्व में आए Xiaomi 14 और 15 श्रृंखला में तीन मॉडल्स यानी बेस, प्रो और अल्ट्रा लॉन्च हुए थे। वहीं, आगामी Xiaomi 16 सीरीज में चार मॉडल पेश हो सकते हैं। Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार ब्रांड इस बार एक कॉम्पैक्ट साइज मॉडल Xiaomi 16 Pro Mini को भी लेकर आ सकती है। बताया जा रहा है कि यह लाइनअप आने वाले सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे पूरी लीक डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 16 Series डिटेल्स (लीक)
डिस्प्ले
टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक Xiaomi 16 Pro दो अलग-अलग डिस्प्ले साइज में आ सकता है। जिसमें Xiaomi 16 Pro Mini में 6.3 इंच स्क्रीन दी जा सकती है। जबकि Xiaomi 16 Pro बड़ी 6.8 इंच स्क्रीन वाला हो सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार स्टैंडर्ड Xiaomi 16 में भी 6.3 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो सीरीज में नए “Big Matrix” हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। जो रियर पैनल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा उपयोग कर सकता है। यह डिजाइन हाल ही में लीक हुए iPhone 17 के लेआउट से लिया गया लगता है। कैमरा लेंस प्रोटेक्टर की लीक इमेज से यह स्पष्ट होता है कि इनमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस का कटआउट भी हो सकता है। जो जूम फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए लगाया जा सकता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Xiaomi 16 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर बन सकती है। क्योंकि इसमें Qualcomm का अपकमिंग Snapdragon 8 Gen 4 या Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। यह नया चिपसेट TSMC के 3nm प्रोसेस पर आधारित होगा और इसमें ब्रांड की दूसरी पीढ़ी का Oryon CPU आर्किटेक्चर मिल सकता है। जबकि GPU में 16MB की इंडिपेंडेंट कैश होगी और Geekbench 6 पर इसका अनुमानित स्कोर 4000+ (सिंगल-कोर) और 11000+ (मल्टी-कोर) सामने आया है।
जानकारी के लिए बता दें कि Xiaomi 16 श्रृंखला में Xiaomi 16 Ultra भी आ सकता है। जिसे कुछ रिपोर्ट्स में Xiaomi 16 Pro Max भी कहा जा रहा है। इसमें सेकेंडरी रियर डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। वहीं, आने वाले कुछ दिनों और हफ्तों में हमें इस तगड़ी सीरीज को लेकर और भी जानकारियां मिलने की उम्मीद है।