
Xiaomi सितंबर में अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 16 सीरीज लॉन्च कर सकती है। इसके तहत Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro के साथ एक नया कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन भी आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस Xiaomi 16 Pro Mini नाम से लॉन्च हो सकता है जिसे लेकर पूर्व में भी जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में और भी फीचर्स टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर किए हैं। जिसके बारे में आप आगे देख सकते हैं।
लीक के अनुसार Xiaomi 16 Pro Mini में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सका है। टिप्सटर ने दावा किया है कि फोन के प्रोटोटाइप में नया फॉर्म फैक्टर डिजाइन दिया जा सकता है। जिसमें बड़े, गोल किनारे और बेहद पतले बेजल्स हो सकते हैं। डिस्प्ले में LIPO तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसकी मदद से स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और भी बेहतर मिलने की संभावना है।
कैमरे की बात करें तो लीक में सामने आया है कि आगामी Xiaomi 16 Pro Mini में बड़ा प्राइमरी कैमरा सेंसर जोड़ा जा सकता है। यही नहीं शानदार फोटोग्राफी के लिए पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। हालांकि, अभी इसके मेगापिक्सल या सेंसर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अन्य फीचर्स के रूप में डिवाइस अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और पानी और धूल से बचाव वाली रेटिंग वाले फीचर से लैस रखा जा सकता है।
सबसे खास फीचर इसकी बैटरी मानी सकती है। क्योंकि Xiaomi 16 Pro Mini में 6,300mAh की बैटरी मिलने की बात सामने आई है। जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी कर सकती है। कॉम्पैक्ट फोन कैटेगरी में इतनी बड़ी बैटरी अभी तक कम ही देखने को मिली है। तुलना करें तो कुछ समय पहले लॉन्च हुए Vivo S30 Pro Mini में Dimensity 9300 Plus चिपसेट के साथ 6.31-इंच डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी दी गई है। जो इस समय सबसे बड़ी बैटरी वाला कॉम्पैक्ट डिवाइस है। वहीं, OnePlus 13s में 6,260mAh बैटरी है। इस लिहाज से Xiaomi का नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप बैटरी बैकअप के मामले में बढ़िया साबित हो सकता है।
टिप्स्टर ने आगामी फोन के अलावा ये भी संकेत दिया है कि इस साल कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में बैटरी क्षमता और भी ज्यादा हो सकती है। यानी कुछ मॉडल्स में 7,000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है।
बता दें कि Xiaomi 16 और 16 Pro का लॉन्च सितंबर में होने की उम्मीद है। इन दोनों डिवाइस के साथ Xiaomi 16 Pro Mini भी आ सकता है। इन मोबाइल्स को चीन में लाने के बाद ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जा सकता है। लेकिन हमें असल डिटेल्स के लिए ब्रांड के ऐलान का इंतजार करना होगा। वहीं, कीमत की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है कि आगामी छोटा और प्रीमियम फोन हाई रेंज में आ सकता है यानी इसकी कीमत 65 हजार से 70 हजार रुपये के बीच हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो इसका मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद OnePlus 13s और Vivo S30 Pro Mini जैसे छोटे फोंस से हो सकता है।
आखिर में आपको बताते चलें कि Xiaomi 16 Pro Mini उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो छोटे फॉर्म फैक्टर में पावरफुल फ्लैगशिप एक्सपीरियंस पसंद करते हैं। इसमें अपकमिंग Snapdragon 8 Elite 2 चिप, 6.3-इंच OLED डिस्प्ले, पेरिस्कोप कैमरा और 6,300mAh बैटरी जैसे फीचर्स इसे तगड़ा डिवाइस बना सकते हैं। इसलिए अगर आप आने वाले समय में छोटे साइज वाला फोन लेने का मन बना रहे हैं और ज्यादा जल्दी नहीं हैं तो इसके लिए रुका जा सकता है।










