
Xiaomi जल्द ही अपनी नई प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज 17T लॉन्च कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स के बीच दावा किया जा रहा है कि कंपनी Xiaomi 17T सीरीज को इस महीने के आखिर तक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। वहीं, टिप्स्टर Yogesh Brar के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को 28 मई को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि कंपनी चीन में आने वाले Xiaomi 17 Max को भारत ला सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 17T सीरीज के बेस मॉडल 17T को भारत में पेश किए जाने की भी जानकारी शेयर की गई है। यदि ऐसा होता है तो यह भारत में Xiaomi की T-सीरीज की वापसी हो सकती है। क्योंकि पहले के मॉडल Xiaomi ने 12T, 13T और 14T सीरीज को स्किप किया गया था।
Xiaomi 17T & 17T Pro launching globally on May 28th
There are talks happening to bring Xiaomi 17 Max to global markets including India
17T can be a hit in India if priced right, but before that we have Redmi Turbo..
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) May 14, 2026
लीक्स के मुताबिक Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro में कंपनी का नया फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिल सकता है। जिसमें स्लिम बेजल्स और कॉम्पैक्ट बॉडी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17T में 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।
Xiaomi 17T फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके अलावा इसमें 6,500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा सेटअप में Leica ब्रांडिंग के साथ 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो सेंसर और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
Xiaomi 17T Pro में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही इसमें बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है।
इसी बीच Xiaomi 17 Max को लेकर भी चर्चा हो रही है। कंपनी ने चीन में इस डिवाइस को आधिकारिक तौर पर टीज करना शुरू कर दिया है। इसे लेकर उम्मीद है कि यह भी इंडिया में आ सकता है। हालांकि टिपस्टर इसके बारे में पूरी तरह कंफर्म नहीं हैं।
अब तक आई जानकारी के अनुसार आगामी Xiaomi 17 Max फोन में 6.9-इंच 1.5K LTPO फ्लैट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और बड़ी 8,000mAh बैटरी मिलेगी। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Xiaomi 17 Max में 200MP Samsung ISOCELL HP-सीरीज प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की उम्मीद है।
कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत EUR 749 यानी करीब 84,000 रुपये हो सकती है। जबकि Xiaomi 17T Pro की कीमत EUR 999 यानी करीब 1.12 लाख रुपये रखी जा सकती है। वहीं, टिप्स्टर Sanju Choudhary ने दावा किया है कि भारत में Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत 74,999 रुपये रह सकती है। यह स्मार्टफोन संभावित तौर पर OnePlus 15, Vivo X300 FE और Realme GT 8 जैसे फोंस को टक्कर दे सकता है।
बताते चलें कि फिलहाल Xiaomi की ओर से लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में अपडेट मिल सकता है। जिसके लिए आप वेट कर सकते करें और 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।













