
Xiaomi के अपकमिंग फ्लैगशिप नंबर लाइनअप को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, कंपनी का अगला प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro हो सकता है। इस बार ब्रांड कैमरा और बैटरी दोनों के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, यह फोन डुअल 200MP कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जो इसे मार्केट में सबसे अलग बना सकता है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
लीक में बताया गया है कि आगामी Xiaomi 18 Pro में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। यह सेटअप पिछले Xiaomi 17 Pro के 50MP कैमरा सिस्टम से बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। इससे लगता है कि Xiaomi इस बार कैमरा को नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है।
बैटरी की बात करें तो Xiaomi 18 Pro फोन में करीब 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो पूर्व मॉडल Xiaomi 17 Pro की 6300mAh बैटरी से ज्यादा हो सकता है। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है, जो फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ा फीचर बन रहा है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के मामले में भी Xiaomi 18 Pro फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के मामले में एडवांस हो सकता है। साथ ही इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, जो सिक्योरिटी और स्पीड दोनों को बेहतर बना सकता है।
Xiaomi 18 Pro में रियर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह फोन एक बार फिर यूनिक डिजाइन के साथ सामने आएगा। खास बात यह है कि यह एक 6.3 इंच का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन बन सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Xiaomi 18 Pro फोन में Qualcomm का आने वाला चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 18 सीरीज को अगले साल सितंबर के आसपास चीन में लॉन्च किया जा सकता है, जिसके कुछ महीनों बाद ग्लोबल लॉन्च संभव हो सकता है।
अपकमिंग Xiaomi 18 Pro उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं। साथ ही मोबाइल फोटोग्राफी और हाई-एंड फीचर्स पसंद करते हैं। इस फोन का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra, iPhone 17 Pro और Oppo Find X9 Pro से हो सकता है। हालांकि आगे आने वाली जानकारी मिलने के बाद ही सही टक्कर समझ आ पाएगी। इसलिए आप इंतजार कर सकते हैं और आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करना न भूलें।












