Xiaomi 18 Pro Max Geekbench पर लिस्ट, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro और 16GB तक RAM आई सामने

शाओमी की अपकमिंग Xiaomi 18 Pro सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी बीच एक नए Xiaomi डिवाइस को M610BB मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर देखा गया है। जिसे लीक्स में Xiaomi 18 Pro Max का चाइनीज मॉडल बताया जा रहा है। लिस्टिंग में फोन के अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Xiaomi 18 Pro Max Geekbench लिस्टंग
Geekbench लिस्टिंग में Xiaomi M610BB स्मार्टफोन दिखाई दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मॉडल नंबर Xiaomi 18 Pro Max के चाइनीज वैरियंट से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, शाओमी ने अभी तक इन मॉडल नंबरों के साथ किसी फोन का आधिकारिक मार्केटिंग नेम कंफर्म नहीं किया है।
लिस्टिंग के अनुसार, आगामी फोन में Qualcomm का SM8975 चिपसेट दिया गया है। जिसे मौजूदा लीक्स में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro बताया जा रहा है। हालांकि, चिपसेट के नाम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Geekbench के अनुसार, Xiaomi M610BB में करीब 16GB RAM दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 17 के साथ आ सकता है। लिस्टिंग में प्रोसेसर का ऑक्टा-कोर कॉन्फिगरेशन सामने आया है। इसमें दो कोर 5.01GHz, तीन कोर 4.03GHz और तीन कोर 3.74GHz की क्लॉक स्पीड पर रन करते दिखे हैं। हालांकि फाइनल स्पेक्स की पुष्टि अभी शाओमी की ओर से नहीं हुई है।
खास बात यह है कि Geekbench लिस्टिंग में Adreno 845 GPU का जिक्र है। इससे पहले M154FF मॉडल की लिस्टिंग में Adreno 850 GPU की जानकारी सामने आई थी। GPU से जुड़ा यह अंतर दोनों मॉडल नंबरों और उनके स्पेक्स को लेकर कंफ्यूजन पैदा कर रहा है। बता दें कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि M610BB और M154FF सच में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max के कौन से वेरिएंट्स हैं।
Xiaomi 18 Pro सीरीज इसी महीने होगी लॉन्च
लीक्स में M610BB को Xiaomi 18 Pro Max और M154FF को Xiaomi 18 Pro से जोड़ा जा रहा है, लेकिन अलग-अलग टिप्स्टर्स की रिपोर्ट्स में मॉडल नंबर और GPU को लेकर अलग जानकारी सामने आई है। इसलिए इन दावों को फिलहाल एकदम फाइनल नहीं माना जा सकता है।
आखिर में बताते चलें कि Xiaomi ने चीन में Xiaomi 18 Pro सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। यह लाइनअप इसी महीने आने वाला है। इसे लेकर जल्द ही लॉन्च डेट भी शेयर की जा सकती है। यदि आप आगामी श्रृंखला को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।