Xiaomi के इस फोन में होगा 200W फास्ट चार्जिंग फीचर, महज 8 मिनट में 100% चार्ज होगी बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/OPPO-A54-Charge.jpg

शाओमी ने कुछ महीने पहले 200 वॉट फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन तकनीक को ऑफिशियल तौर पर पेश किया था। उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में इस फीचर का इस्तेमाल करेगी। अब, रिपोर्ट में सामने आई है कि जून 2022 से शाओमी हाइपरचार्ज टेक्नोलॉजी का मास प्रोडक्शन शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा, यह भी खबरें हैं कि कंपनी अगले साल पेश होने वाले Mi Mix 5 में सबसे पहले 200 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर को देगी।

Mi MIX 5

दरअसल, टेक वेबसाइट MyDrivers की रिपोर्ट में बताया गया है कि तकनीक को अगले साल आने वाले Xiaomi Mi MIX 5 स्मार्टफोन में दिया जा सकता है। यानी 2022 में आने वाला शाओमी मी मिक्स 5 कंपनी का पहला फोन होगा, जो 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एंट्री करेगा। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: 12GB RAM के साथ Xiaomi Mi MIX 4 लॉन्च, अनूठा है इसका डिजाईन, स्क्रीन के नीचे ​छिपा है सेल्फी कैमरा

Xiaomi HyperCharge tech

Xiaomi की नई HyperCharge 200W वायर्ड चार्जिंग सॉल्यूशन तकनीक को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह टेक्नोलॉजी महज 8 मिनट में 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को फुल चार्ज कर देगी। वहीं, 120 वॉट फास्ट चार्जिंग से 4,000mAh बैटरी वाले फोन को चार्ज करने के लिए 15 मिनट का समय लगता है।

कंपनी ने अपनी ने फास्ट चार्जिंग टेक को दिखाने के लिए कस्टम-निर्मित Mi 11 Pro का उपयोग किया था। डिवाइस में 4000 एमएएच की बैटरी है जो तीन मिनट में जीरो से 50 फीसदी चार्ज हो गई। यह भी दावा करता है कि सुपर-फास्ट चार्जिंग तकनीक वायर्ड चार्जिंग समाधान का उपयोग करके आठ मिनट के भीतर डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज करती है।

Xiaomi Mi MIX 4 की स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी मी मिक्स 4 5जी फोन फोन में 6.67 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले है। इसके अलावा Xiaomi Mi MIX 4 5G फोन को एंडरॉयड 11 पर कार्य करता है।इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस शाओमी फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888प्लस चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 660 जीपीयू सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप कीलर को LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक दी है। इसे भी पढ़ें: अपने तो अपने होते हैं… 10वीं सालगिरह पर Xiaomi ने चीनी यूजर्स को दिए फ्री गिफ्ट, इंडियन्स को कुछ नहीं

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो शाओमी मी मिक्स 4 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.33 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ ओआईएस व 50एक्स ज़ूम की क्षमता वाला 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 20 मेगापिक्सल का अंडर-डिसप्ले फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 4500एमएएच की बैटरी है।