Xiaomi का धमाका, 40 मिनट में फुलचार्ज होगा 4,000एमएएच बैटरी वाला फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/03/Xiaomi-fast-charging-tech.jpg

काफी समय से मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां फास्ट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। इसी लिस्ट में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी भी शामिल है। कुछ महीने पहले कंपनी नई चार्जिंग तकनीक का एक टीजर किया है। इस तकनीक को लेकर चंग ने वीबो पर कंपनी की 40 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की झलक दिखाई है।

दरअसल, कंपनी ने टीज़र में एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर शएयर किया गया है। इस वीडियो में 4,000 एमएएच बैटरी वाले Mi 10 Pro के साथ नई वायरलेस चार्जिंग की क्षमता को दिखाया गया है। इस टीजर में 40 वॉट वाले वायरलेस चार्जर की कीमत और इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इस तकनीक के जरिये 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को 40 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा। वीडियो में नए अवतार वाला Mi 10 Pro स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर के जरिए चार्ज होता दिख रहा है। वीडियो में फोन को फुल चार्ज होने में लगे समय को रिकॉर्ड किया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का तोहफा, Redmi 8A Dual की ओपन सेल शुरू, अब हर वक्त मिलेगा 6499 रुपये वाला यह सस्ता फोन

वीबो पोस्ट में बताया है कि यह वायरलेस चार्जर 4,000 एमएएच की बैटरी को 20 मिनट में 57 प्रतिशत तक और 40 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। इसके अलावा इस चार्जर में एक वर्टिकल एयर कूलर भी दिया जाएगा, जो चार्जर को ज्यादा गर्म होने से रोकेगा।

गौरतलब है कि Xiaomi ने पिछले साल अपने दूसरे 5जी स्मार्टफोन Mi 9 Pro के साथ 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग को पेश किया था। यह वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी शाओमी मी 9 प्रो फोन की 4,000 एमएएच बैटरी को 70 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज करती है। इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस का असर, Xiaomi Redmi Note 8 हुआ महंगा

बता दें कि शाओमी से पहले भी मार्खेट में कई ऐसी कंपनी हैं जो अपने फोन के साथ और चार्जर के साथ फास्ट चर्जिंग तकनीक को पेश कर चुकी हैं। शाओमी की नई 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग का मुकाबला Oppo की 30 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से होगा। ओप्पो के 30 वॉट वायरलेस चार्जर को Oppo Find X2 के साथ पेश किया जा सकता है।

सोर्स