Xiaomi, Redmi और POCO यूजर्स के काम की खबर, सभी को मिलेगा HyperOS 2.0 और यह होगी तारीख

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/11/hyperOS-2.0-features.jpg

Xiaomi 15 सीरीज लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपनी होम मार्केट चीन में HyperOS 2.0 को अनविल किया था। यह शाओमी का सबसे नया और एडवांस यूजर इंटरफेस है जो Android 15 OS के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर हायपरओएस 2.0 ग्लोबल रोलआउट टाइमलाइन भी शेयर कर दी है। आपके Xiaomi, Redmi या POCO Phone को HyperOS 2.0 कब मिलेगा ​इसी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

HyperOS 2.0 कब मिलेगा?

सबसे पहले तो आपको बता दें कि शाओमी अपने यूजर्स को नए हायपर ओएस की अपडेट के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करवाएगी। इसी साल में यानी 2024 में ही तकरीबन सभी POCO, Xiaomi और Redmi स्मार्टफोंस चलाने वाले लोगों को HyperOS 2.0 मिल जाएगा। नवंबर और दिसंबर महीने के दौरान ही इस नए सॉफ्टवेयर की अपडेट मोबाइल फोंस पर आ जाएगी जिसे डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकेगा।

हायपरओएस 2.0 पाने वाले शाओमी स्मार्टफोन

नवंबर 2024

Xiaomi Mix Flip
Xiaomi 14T series
Xiaomi 14
Xiaomi 14 Ultra
Xiaomi 13T Pro

दिसंबर 2024

Xiaomi 13 Ultra
Xiaomi 13 Pro
Xiaomi 13
Xiaomi 13T
Xiaomi 13 Lite
Xiaomi 12T Pro
Xiaomi 12T
Xiaomi 12 Pro
Xiaomi 12
Mi 11 Ultra
Mi 11
Xiaomi 11 Lite 5G NE

हायपरओएस 2.0 पाने वाले रेडमी फोन

नवंबर 2024

Redmi Note 13 Pro+ 5G
Redmi Note 13 Pro 5G
Redmi Note 13 5G
Redmi Note 13

दिसंबर 2024

Redmi K50i
Redmi 13
Redmi 13C
Redmi 13 5G
Redmi Note 12 Pro 5G
Redmi Note 12 5G
Redmi Note 12S
Redmi 12 Pro+ 5G
Redmi 12 5G
Redmi 12

हायपरओएस 2.0 पाने वाले पोको फोन

नवंबर 2024

POCO F6 Pro
POCO X6 Pro
POCO X6

दिसंबर 2024

POCO C65
POCO X5 Pro 5G
POCO F5
POCO X4 GT
POCO F4 GT
POCO F6
POCO M6
POCO F5 Pro
POCO C75

HyperOS 2.0 के 5 बेस्ट फीचर्स

1) बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ इंटरफेस : हायपर ओएस 2.0 फास्ट ऐप लोडिंग, स्मूथ एनीमेशन और रेस्पॉन्सिव टच का बेहतर अनुभव देगा। इसमें बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल मिलेगा और AI इंटीग्रेशन से फोन यूज़ और भी स्मार्ट होगा। यह मल्टीटास्किंग को अधिक कुशल और लैग फ्री बनाएगा।

2) स्मार्ट कनेक्टिविटी इकोसिस्टम : Xiaomi के स्मार्ट होम डिवाइस, स्मार्ट बैंड, टैबलेट और अन्य डिवाइस को इस नए ओएस अपडेट के बाद स्लीमलेस कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस के लिए IoT सपोर्ट भी हायपर ओएस 2.0 पर प्राप्त होगा।

3) पावरफुल बैटरी मैनेजमेंट : 6,000mAh Battery वाले फोन मार्केट में बढ़ने लगे हैं। ऐसी बड़ी बैटरी की खपत को कम करने के लिए एडवांस पावर-सेविंग एल्गोरिदम को यह हायपरओएस 2.0 भी लेकर आया है। वहीं लंबे समय तक यह बैटरी हेल्थ को मेंटेन रखने में भी मदद करेगा तथा बैटरी परफॉर्मेंस बढ़ाएगा।

4) कस्टमाइजेशन : होम स्क्रीन पर विजेट्स, आइकन्स, और थीम्स को यूजर अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकेंगे जो यूजर एक्सपीरियंस मजेदार बना देगा। वहीं लॉक स्क्रीन और नोटिफिकेशन को भी बेहतर ढंग से नियंत्रित करने की सुविधा इस ओएस में मिलेगी।

5) प्राइवेसी और सिक्योरिटी अपग्रेड्स : डाटा एन्क्रिप्शन और यूजर्स की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए HyperOS 2.0 में आवश्यक फीचर्स दिए गए हैं। ये फोन में डाउनलोड की जाने वाली ऐप्स से भी यूजर डाटा सुरक्षित रखेंगे तथा ऐप परमिशन को बेहतर तरीके से मैनेज करेंगे।