
चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi भारत में फ्लैगशिप Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन का दूसरे टोन्ड डाउन वर्जन पर काम कर रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि डिवाइस को Xiaomi Mi 11 Lite NE के नाम के साथ जल्द ही इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले ही फोन कई सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर दिखाई दे चुका है। पोलिश लीकस्टर Kacper Skrzypek के अनुसार, डिवाइस का कोडनेम ‘लिसा’ है और इसे Xiaomi Mi 11 NE नाम से IMEI डाटाबेस पर देखा गया है। इसके अलावा फोन को बीआईएस सर्टिफिकेशन डाटाबेस में भी देखा गया है। दुर्भाग्य से अभी हमारे पास फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
Xiaomi Mi 11 Lite NE
इस डिवाइस का मॉडल नंबर – 2109119DG होगा जो कि इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (IMDA), सिंगापुर की वेबसाइट पर भी दिखाई दिया था। इस मॉडल को पहले ही भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से सर्टिफिकेशन मिल चुका है। वहीं, “2109” मॉडल नंबर इस ओर इशारा कर रहा है कि यह डिवाइस सितंबर में भारत में पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi Mix 4 होगा कर्व स्क्रीन और अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन
भारत में Mi 11 लाइट 4G को कंपनी ने कुछ समय पहले पेश किया था। वहीं, अभी तक कंपनी ने देश में मी 11 लाइट के 5G वर्जन को पेश नहीं किया है। इसलिए संभवतः माना जा रहा है कि स्नैपड्रैगन 780G चिप संचालित Mi 11 Lite 5G को पेश करने की जगह कंपनी भारत में Mi 11 Lite NE को पेश कर सकती है। हालांकि, लाइट एनई फोन अपने कुछ स्पेक्स Mi 11 लाइट 5G जैसे हो सकते हैं।
Mi 11 Lite 5G specifications
स्मार्टफोन को भारत के बाहर कुछ बाजारों में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, इसलिए हम स्पेक्स जानते हैं। Mi 11 Lite 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच FHD+ AMOLED FHD+ डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही 5G वेरिएंट को Snapdragon 780 SoC के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: भारतीयों को पसंद चीनी, Top 5 Smartphone ब्रांड्स में चार नाम है चाइनीज, Xiaomi बना नंबर वन, Samsung की बढ़ी परेशानी
Mi 11 Lite स्मार्टफोन में 4,250mAh की बैटरी दी है जो 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। शाओमी के इस फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसके साथ 8MP का वाइड एंगल लेंस और 5MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।इस फोन में 20MP फ्रंट कैमरा है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है।




















