Xiaomi Mix Fold 3 सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, इसमें मिल सकता है 67W चार्जिंग सपोर्ट

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi Mix Fold 3 अगस्त के महीने में लॉन्च हो सकता है।
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिल सकता है।
  • इसे पहले की तरह Leica कैमरा लेंस से लैस रखा जा सकता है।

Xiaomi के मुड़ने वाले Mix Fold 3 को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है। कंपनी के प्रेसिडेंट ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि नया डिवाइस अगस्त के महीने में लॉन्च हो सकता है। वहीं, अब इस फोन को 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स और लीक स्पेसिफिकेशन को विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Mix Fold 3 फोन 3सी लिस्टिंग

3सी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में यह फोल्ड डिवाइस 2308CPXD0C मॉडल नंबर के साथ नजर आया है।

  • मॉडल नंबर में C होने का मतलब चाइनीस वैरियंट है। यानी कि डिवाइस की एंट्री चीन में की जाएगी।
  • फोन में बैटरी कितने एमएएच की होगी, यह तो नहीं पता चला है लेकिन इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की डिटेल सामने आई है।
  • मॉडल नंबर और फास्ट चार्जिंग तकनीक के अलावा लिस्टिंग में और कोई बड़ी डिटेल नहीं है।
  • बता दें कि कंपनी प्रेसिडेंट ने इस बात का भी खुलासा किया है कि यह फोन चीन स्थित नई फैक्ट्री यूनिट में बनेगा।
  • डिवाइस में कई महत्वपूर्ण अपडेट मिलने की बात भी कही गई है।
  • यही नहीं नया डिवाइस पहले के मुकाबले और भी पतला होने का ऐलान भी हुआ है।

Xiaomi Mix Fold 3 Phone 3C Listing

Xiaomi Mix Fold 3 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • फोन के डिजाइन की बात करें तो इसे 11.2 एमएम पतला रखा जा सकता है। यह थिकनेस फोल्ड होने के दौरान की बताई गई है।
  • लीक के अनुसार नए फोल्ड फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।
  • कैमरा फीचर्स की बात करें तो खुलासा हुआ है कि यह डिवाइस भी पहले की तरह Leica कैमरा लेंस वाला हो सकता है। इसमें यूजर्स को 5x पेरिस्कोप जूम लेंस की दिया जा सकता है।
  • स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 12GB रैम सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • डिवाइस में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे अन्य बेसिक सुरक्षा फीचर मिल सकते हैं।
  • बैटरी के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लिस्टिंग के अनुसार इसमें 4500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यही नहीं 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड 13 पर रन कर सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here