फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Fold 4 के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें डिटेल

शाओमी ने पिछले साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन मिक्स फोल्ड 3 को एंट्री दी थी। वहीं, अब इसके अपग्रेड Xiaomi Mix Fold 4 आने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर काम किया जा रहा है और इसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं हैं इससे पहले मुड़ने वाले फोन मिक्स फोल्ड 4 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। आइए, आगे जानते हैं इसमें क्या कुछ मिलने वाला है।
Xiaomi Mix Fold 4 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- Xiaomi Mix Fold 4 फोन की डिटेल माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट ने शेयर की है।
- लीक के अनुसार Xiaomi Mix Fold 4 में 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
- फोन में लंबे बैकअप के लिए 5000mAh+ की बैटरी हो सकती है इसे फटाफट चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
- मोबाइल में रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा, पेरिस्कोप लेंस और एक अन्य कैमरा लेंस दिया जा सकता है।
- डिवाइस के कम क्रीज के साथ आने की संभावना है, इसमें दो-तरफा सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट, कस्टम एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर और पानी से बचाव वाली आईपी रेटिंग दी जा सकती है।
- लीक में बताया गया है कि यह फोल्डेबल स्मार्टफोन पहले से हल्का हो सकता है। जिसका वजन 220 ग्राम से 240 ग्राम के बीच रखा जा सकता है।
Xiaomi MIX Fold 3 के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Xiaomi MIX Fold 3 में 2K रिजॉल्यूशन के साथ 8.03-इंच फोल्डेबल E6 एमोलेड LTPO डिस्प्ले दिया गया है। जबकि FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.56-इंच का एमोलेड सेकंडरी डिस्प्ले है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर प्रक्रिया पर बेस्ड है।
- कैमरा: Xiaomi MIX Fold 3 में क्वाड रियर कैमरा है। इसमें Leica ट्यून, OIS और LED फ्लैश के साथ 50MP का Sony IMX800 प्राइमरी, 13MP का अल्ट्रा वाइड, 10MP का टेलीफोटो और 10MP पेरिस्कोप लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट पर 20MP का कैमरा मौजूद है।
- बैटरी: मिक्स फोल्ड 3 में 4800mAh की बैटरी है। जिसे चार्ज करने के लिए 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।
See All Competitors