
Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन भारत में 27 अप्रैल को लॉन्च होना है। शाओमी पिछले काफी समय से इस स्मार्टफोन के फीचर्स टीज कर रहा है। शाओमी का यह समार्टफोन चीन में Snapdragon 8 Gen 1 फ्लैगशिप चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 91mobiles को टिपस्टर योगेश बरार के हवाले से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि Xiaomi 27 अप्रैल को भारत में Xiaomi Pad 5 को भी लॉन्च कर सकता है। शाओमी ने इस टैबलेट को चीन में अगस्त 2021 में लॉन्च किया था।
Xiaomi ने कंफर्म किया है कि भारत में 27 अप्रैल को Xiaomi 12 Pro के साथ कई डिवाइसेस लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि कंपनी ने इनके नाम नहीं बताए हैं। शाओमी भारत में लंबे समय के बाद अपना पहला टैबलेट लॉन्च करेगी। अलटकलें लगाई जा रही हैं कि Xiaomi Pad 5 के साथ स्टायलस और की-बोर्ड एक्सेसरीज भी लॉन्च किए जा सकते हैं।
Xiaomi Pad 5 स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Pad 5 स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 11-इंच का WQXGA डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इसके साथ ही यह डिस्प्ले Dolby Vision, HDR10, TrueTone True colour display, TUV Rheinland लो ब्लू लाइट हार्डवेयर स्कीम सर्टिफिकेशन्स के साथ आता है।
शाओमी का यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 860 प्रोसेसर और Adreno 640 GPU के साथ लॉन्च किया गया है। शाओमी के इस टैबलेट में 6GB RAM और 256GB तक का स्टोरेज दिया गया है। Xiaomi Pad 5 टैबलेट Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 कस्टम स्किन पर रन करता है। शाओमी के टैबलेट का साइज 254.69×166.25×6.85mm और वजन 511 ग्राम है। इस टैबलेट में 8720mAh की बैटरी दी है, जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग दिया जाएगा।
Xiaomi Pad 5 स्मार्टफोन में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। शाओमी का यह टैबलेट Dolby Atmos, USB Type-C और क्वाड स्पीकर सेटअप के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE (ऑप्शनल) डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, और USB Type-C मिलता है। यह भी पढ़ें : Realme Pad Mini टैबलेट भारत में जल्द होगा लॉन्च, Ask Madhav के लेटेस्ट एपिसोड में इस तरह किया टीज
Xiaomi Pad 5 की कीमत
Xiaomi Pad 5 की चीन में करीब 24,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया है। संभव है कि भारत में Xiaomi Pad 5 को थोड़ा कम में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया निराश, एक के बाद एक खामियां रिपोर्ट कर रहे खरीदार






















