Xiaomi Redmi Note 10 Ultra इस दिन होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/05/Redmi-Note-10-Ultra.jpg

Xiaomi का सब-ब्रांड रेडमी चीन में 26 मई को Redmi Note 10 सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। रेडमी का यह स्मार्टफोन Redmi Note 10 Ultra के नाम से पेश किया जाएगा। शाओमी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च को Weibo के पोस्ट के जरिए शेयर किया है। रेडमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन इससे पहले कई लिस्टिंग में स्पॉट हो चुका है। ऐसे में अपकमिंग Redmi Note 10 Ultra स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुकी हैं। इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 1100 SoC, 5,000 mAh बैटरी, 33W चार्जिंग, और 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

रेडमी ने अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Redmi Note 10 Ultra स्मार्टफोन के लॉन्च की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखने को मिलता है कि Redmi Note 10 Ultra स्मार्टफोन का रियर पैनल Mi 11 Special Edition की तरह है। वहीं कैमरा मॉड्यूल Redmi Note 10 5G स्मार्टफोन की तरह है। हालांकि, Redmi Note 10 5G स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में सिल्वर प्लेट दो कैमरा सेंसर को कवर करता है। वहीं Reddi Note 10 Ultra में सिर्फ़ एक कैमरा सेंसर को कवर करता है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno5 A स्मार्टफोन 64MP क्वाड रियर कैमरा, Snapdragon 765G प्रोसेसर और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

रेडमी ने अपने अपकमिंग मार्टफोन का फिलहाल सिंगल कलर वेरिएंट पेश किया है, जिसे फैंटम ब्लू नाम दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक में 3D टेक्चर दिया गया है। रेडमी का कहना है कि यह यूजर्स को शानदार ग्रिप ऑफर करता है। इसके साथ ही यह डिजाइन यूजर्स को प्लैगशिप फील करवाता है। रेडमी का कहना है कि इस डिजाइन को “stereoscopic grating” टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें : सबसे पावरफुल प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ आ रहा Samsung का नया और धमाकेदार फोन, जानें इसके बारे में

Redmi Note 10 Ultra स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। रेडमी के इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का रेजलूशन फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि रिफ्रेश रेट को लेकर कहा जा रहा है कि यह 90Hz होगा। शाओमी का दावा है कि रेडमी की Note 10 सीरीज का यह स्मार्टफोन 8 प्रमुख गेम हाइ फ्रेम रेट मोड्स सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही रेडमी की टेस्टिंग में गेम्स की एवरेज रेजलूशन 90FPS की रही है।

Xiaomi Redmi Note 10 Ultra स्मार्टफोन इससे पहले शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। इस लिस्टिंग में शाओमी के स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। शाओमी के स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट्स 6GB रैम 128GB स्टोरेज, 8GB रैम 128GB स्टोरेज, और 8GB रैम 256GB स्ट्रोज के साथ लिस्ट हैं। रेडमी के इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 1,799 CNY (क़रीब 20,000 रुपये) की शुरुआती क़ीमत में लिस्ट है। Redmi का यह स्मार्टफोन डुअल चैनल UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है जो इस फ़ोन की परफ़ॉर्मेंस को बढ़ाता है।