ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ZEE5 पर यूजर्स के लिए दिलचस्प कंटेंट मौजूद हैं। मार्च महीने में कई ऐसी वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनमें शानदार कहानियां होंगी। वहीं, प्लेटफॉर्म पर सीरीज के अलावा नई-नई फिल्में भी रिलीज की जाएंगी। अगर आप भी जी5 अपकमिंग फिल्में और सीरीज की जानकारी चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है। आइए जानते हैं इस माह रिलीज होने वाले नए कंटेंट के बारे में…
इस लेख में:
Zee5 पर आने वाली फिल्में
Sunflower season 2
‘सनफ्लावर सीजन 2’ का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। यह सीरीज 1 मार्च को जी5 पर आ रही है। यह सीरीज श्री कपूर की मौत की जांच पर केंद्रित होगी। इसमें सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, मुकुल चड्डा, शोनाली नागरानी, सोनल झा और आशीष विद्यार्थी भी नजर आएंगे।
- IMDb रेटिंग : NA
- स्टार कास्ट : सुनील ग्रोवर, अदा शर्मा, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, मुकुल चड्डा
- रिलीज डेट: 1 मार्च, 2024
Hanu Man
तेजा सज्जा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म हनुमान जी5 पर आ रही है। इस फिल्म की कहानी अंजनदारी के काल्पनिक गांव से शुरू होती है, जो एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान हनुमान की महाशक्ति हासिल करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 8 मार्च को जी5 पर रिलीज होगी।
- IMDb रेटिंग : 8.4
- स्टार कास्ट :तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार
- रिलीज डेट: 8 मार्च, 2024
Kadak Singh
पकंज त्रिपाठी अपनी अपकमिंग फिल्म कड़क सिंह को लेकर चर्चा में रहे हैं। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म कड़क सिंह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।
- IMDb रेटिंग : NA
- स्टार कास्ट : पंकज त्रिपाठी, पार्वती थिरुवोथु, संजना सांघी
- रिलीज डेट : 8 दिसंबर
Crime Beat
सुधीर मिश्रा की ‘क्राइम बीट’ खोजी अपराध पत्रकारों की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। वेब सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है। लेकिन, इसकी अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह सीरीज इसी माह रिलीज की जाएगी।
- IMDb रेटिंग – NA
- स्टार कास्ट – साकिब सलीम, सबा आज़ाद, राहुल भट, दानिश हुसैन
- रिलीज डेट– दिसंबर
Gyaarah Gyaarah
अपूर्व मेहता, करण जौहर, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ग्यारह ग्यारह के निर्माता हैं। उमेश बिस्ट निर्देशक हैं, और पूजा बनर्जी और सुंजॉय शेखर लेखक हैं। वहीं, इस सीरीज का टीजर भी रिलीज हो चुका है। लेकिन, अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
- IMDb रेटिंग – NA
- स्टार कास्ट – राघव जुयाल, कृतिका कमर
- रिलीज डेट– दिसंबर