
BSNL Best Broadband Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अगस्त में 2022 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक नया फाइबर ब्रॉडबैंड (BSNL Broadband Plan) प्लान पेश किया था, जिसमें 1 महीने की वैलिडिटी के साथ 3300GB (3.3TB) तक डाटा ऑफर किया जा रहा है। लेकिन, आपको जानकर निराशा होगी कि यह प्लान लिमिटेड समय के लिए ही है और अगले महीने प्लान यह ब्रॉडबैंड प्लान बंद होने वाला है। आइए आगे जानते हैं कि ऑफर की लास्ट डेट और मिलने वाले लाभ के बारे में सबकुछ।
BSNL Broadband Plan last date
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार 275 रुपये के प्लान (BSNL Rs 275 Fiber Broadband Plan) 13 अक्टूबर 2022 को बंद जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि जो ग्राहक 13 अक्टूबर के बाद प्लान लेते हैं उन्हें यह Plan नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि BSNL Rs 275 Fiber Broadband Plan बीएसएनएल के फाइबर एंट्री प्लान की तुलना में अधिक किफायती है, जिसकी कीमत 329 रुपये प्रति महीने है और यह 1TB डाटा के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: 70GB डाटा और 70 दिन वैलिडिटी के साथ आता है ये BSNL का धाकड़ प्लान, प्राइस भी बहुत कम
BSNL 275 रुपये वाला प्लान
अगर बात करें इस ऑफर की तो कंपनी के 599 रुपये वाला प्लान 275 रुपये में सब्सक्राइब करने का मौका दे रही है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 75 दिन के बाद इन प्लान के लिए आपको रेग्युलर टैरिफ देना होगा। जैसा कि हमने बताया कि खास बात है कि कंपनी ने डिस्काउंट के बाद भी इन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: BSNL 2022 के लल्लनटॉप रिचार्ज, इनके सामने Jio-Airtel के प्लान भी लगेंगे फीके!
599 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 60Mbps हाई स्पीड के साथ 3.3TB डाटा (300जीबी डाटा) मिलता है। इसके अलावा डाटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घट कर 2Mbps हो जाएगी। साथ ही इस प्लान को लेने वाले यूजर्स से कंपनी की ओर से कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा। वहीं, ग्राहक ज्यादा जानकारी के लिए 1800-345-1504 नंबर पर कॉल कर या फिर //bit.ly/bookbsnlftth और 9414024365 (Rajasthan Only) नंबर पर व्हाट्सएप कर प्लान की बुकिंग की जा सकती है।




















