10 बातें जो बनाती हैं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को खास

Samsung का सबसे पावरफुल और एडवांस फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। इस मोबाइल के साथ कंपनी पहली बार कोई ‘अल्ट्रा’ टाइटल वाला फोल्ड फोन लेकर आई है। इससे पहले किसी भी Galaxy Z Fold series में Ultra मॉडल नहीं लाया गया है। नए गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा में क्या खास है और यह पहले वाले मोबाइल फोंस से कितना पावरफुल है इसका ब्यौरा आप आगे लिखे गए Galaxy Z Fold 8 Ultra के बेस्ट फीचर्स के जरिये समझ सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के बेस्ट फीचर्स
स्लीम डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा कंपनी के सबसे पतले फोल्डेबल स्मार्टफोंस में से एक है। फोन को बंद यानी फोल्ड करने के बाद इसकी थिकनेस 8.9एमएम मिलती है। वहीं Galaxy Z Fold 8 Ultra को अनफोल्ड करने के बाद यह बेहद ही स्लीम हो जाता है। फोन को अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई केवल 4.1एमएम रह जाती है। इससे पहले वाले बुक स्टाइल सैमसंग फोल्ड फोन की थिकनेस इतनी कम नहीं रखी गई थी। देखा जाए तो सैसमंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा दुनिया के सबसे पतले फोल्डेबल स्मार्टफोंस में से एक है। इस फोन का वजन सिर्फ 215 ग्राम है।
स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी
स्लीम होने के साथ ही Galaxy Z Fold 8 Ultra स्ट्रांग भी है। इस मोबाइल को Flex Titanium स्ट्रक्चर के साथ लाया गया है। यह टेक्नोलॉजी डिस्प्ले के नीचे टाइटेनियम बेस्ड लेयर के साथ मर्ज की गई है जिसमें Titanium Alloy Film और Titanium Support Plate शामिल किया गया है। यह अलॉय फिल्म किसी नॉर्मर पॉलिमर फिल्म की तुलना में 20x तक अधिक मजबूत होती है और इसकी थिकनेस काफी कम होती है। इसी टेक के चलते गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा का हिंज बेहद मजबूत हो जाता है और साथ ही स्क्रीन क्रीज भी बेहद कम दिखती है।
बड़ी मेन स्क्रीन
सैसमंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को 2504 x 2256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 8.0-इंच की QXGA+ मेन डिस्प्ले पर लाया गया है। यह प्राइमरी स्क्रीन Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 3000nits ब्राइटनेस, 422पीपीआई और विज़न बूस्टर का सपोर्ट मिलता है। फोन की मेन स्क्रीन पर low-reflection डिस्प्ले फिनिश दी गई है जिसके चलते तेज धूप में भी स्क्रीन विविड और ब्राइट बनी रहती है और टेक्स्ट आसानी से देखे जा सकते हैं।
AMOLED कवर डिस्प्ले
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra दो डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। मोबाइल को फोल्ड करने के बाद कवर स्क्रीन सामने आती है और सैमसंग ने इसे भी वाइब्रेंट बनाता है। दिलचस्प बात यह है कि फोल्ड 8 अल्ट्रा की सेकेंडरी स्क्रीन के लिए भी कंपनी ने Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया है। मोबाइल में 1080 x 2520 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5-इंच की FHD+ कवर डिस्प्ले दी गई है। मेन स्क्रीन की ही तरह सेकेंडरी स्क्रीन पर भी 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 3000nits ब्राइटनेस, 422पीपीआई और विज़न बूस्टर का सपोर्ट मिलता है।
पावरफुल प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। कंपनी ने इस प्रोसेसर को खासतौर पर Fold 8 Ultra के लिए ऑप्टिमाइज़ किया है जो हैवी परफॉर्मेंस को भी स्मूथली हैंडल कर सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 30,74,056 आ चुका है। सैमसंग का दावा है कि इस फोन का GPU पिछली जेनरेशन वाले Galaxy Z Fold7 की तुलना में 15% बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस दे सकता है।
ताकतवर रैम
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को इंडियन मार्केट में LPDDR5X RAM के साथ लाया गया है। यह रैम तकनीक स्मार्टफोन को किसी सुपर फास्ट कंप्यूटर की तरह काम करने की ताकत देती है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा में 8.5Gbps तक की स्पीड मिल जाती है जो तेजी से ऐप्स को ओपन करती है। LPDDR5X के चलते फास्ट मल्टीटास्किंग मिलती है और स्लो प्रोसेसिंग या लैग जैसी समस्या देखने को नहीं मिलती है। वहीं हाई एंड गेमिंग के दौरान बेहतर फ्रेम-ड्रॉप और ग्राफिक्स मिल सकते हैं।
लंबा पावर बैकअप
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को इंडिया में 5000mAh battery पर लॉन्च किया गया है। देखने में बेशक यह बैटरी मौजूदा ट्रेंड के सामने छोटी लगे लेकिन गैलेक्सी ऑप्टिमाइज़ेशन और वनयूआई 9 के साथ मिलकर यह लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 20 घंटे 46 मिनट का आ चुका है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह इसी प्राइस सेग्मेंट वाले OPPO Find X9 Ultra के 17 घंटे वाले स्कोर से भी ज्यादा है जब्कि ओपो के फोन में 7050mAh बैटरी लगाई गई है।
फास्ट चार्जिंग
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह तकरीबन 30 मिनट में ही फोन को 67% तक चार्ज कर सकती है। वहीं 91मोबाइल्स के टेस्टिंग स्कोर की बात करें तो इसे 20% से 100% फुल चार्ज होने में 57 मिनट का समय लगा था। गैलेक्सी फोल्ड 8 अल्ट्रा में 20W फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह मोबाइल Wireless PowerShare फीचर से भी लैस है जिसके चलते इसे अन्य वायरलेस चार्जिंग वाले डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
200MP Camera
सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 8 अल्ट्रा ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है। यह Wide-angle लेंस है जो 2X optical, 85 डिग्री एफओवी और क्वॉड पिक्सल ऑटो फोकस सपोर्ट करता है। इसके सा एफ/1.9 अपर्चर और 120 फिल्ड ऑफ व्यू वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर व 3X optical ज़ूम की क्षमता वाला 10 मेगापिक्सल Telephoto OIS लेंस भी मौजूद है।गया है।
दो सेल्फी कैमरे
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में दो डिस्प्ले है। कंपनी ने इन दोनों स्क्रीन ही स्क्रीन पर सेल्फी सेंसर लगाए हैं। यानी यह सैमसंग फोन दो फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 8 अल्ट्रा की प्राइमरी डिस्प्ले पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 100 डिग्री एफओवी सपोर्ट करता है और कंपनी ने इसे ही मेन कैमरा कहा है। वहीं मोबाइल को फोल्ड करने के बाद कवर स्क्रीन पर भी 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है और यह भी एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा इंडिया में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 1,99,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 2,19,999 रुपये में लाया गया है। Z Fold 8 Ultra का टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 1TB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 2,59,999 रुपये है। फोल्ड 8 अल्ट्रा Violet Shadow, Graphite और Cream कलर सहित वेबसाइट एक्सक्लूसिव Green Shadow कलर में बिकेगा।