Moto G64 और G85 5G फोन पर आया ऑफर, सस्ते में खरीद सकेंगे ये शानदार स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/Motorola-Edge-50-Fusion-with-2000rs-discount-know-details.jpg

Motorola ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए ‘जी’ सीरीज के हिट स्मार्टफोन Moto G64 5G और Moto G85 5G फोन पर ऑफर जारी किया है जिसके तहत इन दोनों मोबाइल फोंस को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह स्कीम ब्रांड द्वारा शुरू की जा चुकी है जो 21 जनवरी तक चलेगी। ऑफर के तहत दोनों 5जी फोन पर 1,000 रुपये की छूट प्राप्त होगी।

Motorola 5G फोन पर ऑफर

Motorola Phone मॉडल सेलिंग प्राइस डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
Moto G64 5G 8GB RAM + 128GB Storage ₹14,999 ₹1,000 ₹13,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹16,999 ₹1,000 ₹15,999
Moto G85 5G 8GB RAM + 128GB Storage ₹17,999 ₹1,000 ₹16,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹19,999 ₹1,000 ₹18,999

इस डिस्काउंट ऑफर के बाद मोटो जी64 5जी फोन के 8जीबी रैम मॉडल की कीमत 15 हजार रुपये के कम हो गई है। वहीं फोन का 12जीबी रैम मॉडल छूट के साथ 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
मोटो जी85 5जी फोन की बात करें तो ऑफर के तहत इस फोन के 8जीबी रैम वेरिएंट को अब 16,999 रुपये में पाया जा सकता है तथा तथा इस 5जी फोन का 12जीबी रैम वाला मॉडल 18,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
इस ऑफर का फायदा ऑनलाइन कंपनी वेबसाइट के साथ ही ऑफलाइन मार्केट में रिटेल स्टोर्स पर भी उठाया जा सकता है।

Moto G85 5G

Moto G64 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : मोटो जी64 5जी फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस : मोटो जी64 5जी फोन एंडरॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम है। वहीं मोटो जी64 5 फोन में 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी साथ आती है।

कैमरा : मोटो जी64 5जी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो Quad Pixel टेक्नोलॉजी पर काम करता है। वहीं साथ में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल डेप्थ+मैक्रो सेंसर मौजूद है। Moto G64 5G 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : Moto G64 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। एक बार के फुल चार्ज में यह तगड़ी बैटरी लगातार कई घंटो का बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोटोरोला फोन को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Moto G85 5G

Moto G85 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : Moto G85 5G में 6.67 इंच का FHD+ pOLED 3D कर्व डिस्प्ले है। इस पर 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।

परफॉर्मेंस : मोटोरोला जी85 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 6एस जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज तक हाई क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इस फोन में RAM बूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है जो फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़ती है।

कैमरा : मोटो जी85 5जी में रियर पैनल पर डुअल कैमरा है। इसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 50MP प्राइमरी और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए इस मोटोरोला 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

See Full Specs