
आइकू ने आज अपनी होम मार्केट चीन में ‘ज़ेड11’ सीरीज का नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से यह मोबाइल iQOO Z11S 5G नाम के साथ लॉन्च किया गया है जो बड़ी 10000mAh battery की ताकत से लैस होकर आया है। इस नए 5जी फोन में 144Hz AMOLED स्क्रीन और MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर की पावर मिलती है जिसकी फुल स्पेक्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Z11S 5G स्पेसिफिकेशन्स
आइकू ज़ेड11एस 5जी फोन को 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह पंच होल स्टाइल वाली डिस्प्ले Flat AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। इस फोन स्क्रीन को low blue light और low flicker जैसे आई-केयर फीचर्स से लैस किया गया है और यूजर्स को नए 5जी फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
iQOO Z11S 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह 13 लाख का AnTuTu स्कोर अचीव कर सकता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें Ice Dome VC liquid कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11एस 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी AI लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z11S 5G फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर चीनी मार्केट में उतारा गया है।
यह आइकू का बड़ी बैटरी वाला मोबाइल है जो इसकी सबसे बड़ी खूबी है। iQOO Z11S 5G फोन को कंपनी की ओर से तगड़ी 10,000एमएएच पर लॉन्च किया गया है। यह इसे ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनाती है। आइकू ने इसमें Blue Ocean battery का इस्तेमाल किया है जो लंबे समय तक अपनी बैटरी हेल्थ को बनाए रखती है। सिंगल चार्ज में इसपर कई घंटों का बैकअप पाया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए आइकू ज़ेड11एस में 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।
iQOO Z11S 5G प्राइस
आइकू ज़ेड11एस 5जी फोन चीन में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 1999 युआन यानी 28,350 रुपये के करीब है। वहीं 12GB RAM वाला 5G फोन 256GB और 512GB स्टोरेज पर लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस 2299 युआन और 2699 युआन है। ये कीमतें इंडियन करंसी अनुसार क्रमश: 32,650 रुपये और 38,300 रुपये के करीब है।














