100Km रेंज और 110 Kmph की टॉप स्पीड के साथ लॉन्च हुई ये बैटरी वाली स्कूटी, बजाज चेतक जैसा है लुक

Join Us icon

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (Electric two-wheelers) में मिलने वाली रेंज, टॉप स्पीड और परफॉर्मेंस के कारण लोगों को यह काफी पसंद आ रहे हैं। इसी को देखते हुए मार्केट में हर दिन किसी न किसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की घोषणा या लॉन्चिंग होती रहती है। वहीं, अब जर्मनी स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप ट्रिनिटी ने अपने नए बैटरी वाली स्कूटी (Electric Scooter) लॉन्च किया गया है। कंपनी ने फिलहाल ट्रिनिटी यूरेनस आरएस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपनी घरेलू मार्केट जर्मनी में लॉन्च किया है। जर्मनी में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत €5,799 (करीब 4.8 लाख रुपये) है। वहीं, यह मई 2022 से शोरूम में उपलब्ध होगा। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामनेे नहीं आई है।

बैटरी वाली स्कूटी

Trinity Uranus RS इलेक्ट्रिक स्कूटर एक मिनिमलिस्ट लुक के साथ आता है, जिसमें एक इंडिकेटर-माउंटेड फ्रंट एप्रन, एक फ्लैट फुटबोर्ड, एक पिलर ग्रैब रेल के साथ सिंगल-पीस सीट और एक गोलाकार हेडलाइट के साथ-साथ मिरर भी है। इसके अलावा स्कूटर एक एलईडी हेडलाइट और एक डिजिटल डिवाइस क्लस्टर पैक है। वहीं, इसमें 12 इंच ट्यूबलेस टायर हैं। इसे भी पढ़ें: Electric Vehicle खरीदने के लिए ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, यहां जानें इंटरस्ट रेट और अप्लाई करने का तरीका
100km range Trinity Uranus RS electric scooter launch price top speed

100 KM की रेंज

ट्रिनिटी यूरेनस आरएस एक 6kW ब्रशलेस डीसी मोटर के साथ आता है जो दो 72V/32Ah ली-आयन बैटरी पैक से जुड़ा होता है। सेटअप 14.75hp की पावर देता है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 110 किमी / घंटा की टॉप स्पीड के साथ ही एक बार चार्ज करने पर 100 किमी की रेंज मिलती है।

100km range Trinity Uranus RS electric scooter launch price top speed

फीचर्स

इस स्कूटर में सवारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही इसमें तीन राइडिंग मोड भी मिलते हैं: इको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट मिलता है। इस बीच, इलेक्ट्रिक स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे के ओर पर ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसे भी पढ़ें: OLA Electric Scooter पर लगा एक और दाग, स्कूटर में आई गड़बड़ी से हुआ एक्सिडेंट, राइडर के दोनों हाथ टूटे

लेटेस्ट वीडियो

इलेक्ट्रिक व्हीकल लोन की ब्याज दर

इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए, कई बैंक इस समय इलेक्ट्रिक कार और दोपहिया वाहन खरीदारों को विशेष ब्याज दरों पर लोन दे रही हैं। ये दरें तुलनात्मक रूप से ICE यानी पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहन की तुलना में कम हैं, जिसका अर्थ है कि खरीदार बहुत सारा पैसा बचा सकते हैं। इतना ही नहीं इनकम टैक्स रूल्स के अनुसार अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते हैं तो आपको इनकम टैक्स की धारा 80EEB के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट का मिलेगी। वहीं, यह छूट 80C के तहत मिलने वाली छूट से अलग है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here