108MP Camera Phone, realme 12 5G बनाम POCO X6 Neo 5G! जानें आपके लिए कौन है बेस्ट

Join Us icon

108MP Camera Phone खरीदना चाह रहे हैं तो भारत में दो नए मोबाइल फोन आए हैं जो इस ताकत से लैस है। एक बीते दिनों लॉन्च हुआ realme 12 5G है तथा दूसरा आज ही इंडिया में अनाउंस हुआ POCO X6 Neo 5G है। ये दोनों स्मार्टफोन मिड बजट में उतारे गए हैं जिनकी कीमत 17 हजार रुपये के करीब है। आगे हमने इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप जान सकते हैं कि आपके लिए कौन-सा फोन बेस्ट साबित होगा, रियलमी या पोको

कीमत का कंपैरिजन

realme 12 5G वेरिएंटrealme 12 5G प्राइसPOCO X6 Neo 5G वेरिएंटPOCO X6 Neo 5G प्राइस
6GB RAM + 128GB Memory₹16,9998GB RAM + 128GB Memory₹15,999
8GB RAM + 128GB Memory₹17,99912GB RAM + 256GB Memory₹17,999

realme 12 5G Price

रियलमी 12 5जी फोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 16,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज के साथ आया है जिसे 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह रियलमी फोन Twilight Purple और Woodland Green कलर में परचेज के लिए उपलब्ध है।

POCO X6 Neo 5G Price

पोको एक्स6 नियो 5जी फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। वहीं बड़ा वेरिएंट 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसका रेट 17,999 रुपये है। यह पोको मोबाइल Astral Black, Martian Orange और Horizon Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

डिजाइन का कंपैरिजन

realme 12 5G Image

POCO X6 Neo 5G Image

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सrealme 12 5GPOCO X6 Neo 5G
Screen6.72″ FHD+ 120Hz LCD Display6.72″ FHD+ 120Hz AMOLED Display
ProcessorMediaTek Dimensity 6100+MediaTek Dimensity 6080
Virtual RAM8GB Dynamic RAM12GB Virtual RAM
OS + UIrealme UI 5.0 + Android 14MIUI 14 + Android 13
Back Camera108MP Rear Camera108MP Rear Camera
Front Camera8MP Selfie Camera16MP Front Camera
Battery5,000mAh Battery5,000mAh Battery
Charging45W SUPERVOOC Charge33W Fast Charging
5G Bands9 5G Bands7 5G Bands

स्क्रीन

Realme 12 5G फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 950निट्स ब्राइटनेस तथा 16.7एम कलर्स का सपोर्ट मिल जाता है।

POCO X6 Neo 5G फोन में भी 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग तथा 1000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस

रियलमी 12 5जी फोन एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली जी57 एमपी2 जीपीयू मौजूद है।

पोको एक्स6 नियो 5जी फोन ने एंड्रॉयड 13 आधारित मीयूआई 14 के साथ मार्केट में एंट्री ली है। इस मोबाइल फोन में 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट दिया गया है। यह आक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह पोको फोन एआरएम माली जी57 एमपी2 जीपीयू सपोर्ट करता है।

मैमोरी

Realme 12 5G फोन में 8जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है। यह वचुर्अल रैम फोन की 8जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। वहीं फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

POCO X6 Neo 5G फोन को कंपनी ने 12जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। यह 12जीबी वचुर्अल रैम फोन की 12जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर पोको एक्स6 नियो 5जी को 24जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है। इस स्मार्टफोन में 256जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है जिसके साथ 2टीबी एसडी कार्ड सपोर्ट भी मौजूद है।

कैमरा

Realme 12 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एफ/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस भी मिलता है। वहीं सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए रियलमी 12 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए POCO X6 Neo डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर कात करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोको एक्स6 नियो 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी 12 5जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 30 मिनट में ही 1 से 50% तक चार्ज हो सकता है। वहीं एक बार फुल चार्ज होने के बाद फोन में लगातार 86.4 घंटे तक ऑडियो गाने सुने जा सकते हैं।

पोको एक्स6 नियो 5जी फोन में भी पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह मोबाइल 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है जो फोन के कम समय में तेजी से चार्ज करने की क्षमता रखती है। कंपनी की मानें तो बैटरी फुल चार्ज होने के बाद यह पोको मोबाइल 26.5 दिन का स्टैंडबाय टाईम देने की क्षमता रखता है तथा इसपर 18 घंटे तक यूट्यूब चलाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here