
OPPO A17k इंडिया में लॉन्च हुआ कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जो सिर्फ 10,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने जुड़ी एक बड़ा खबर अब सामने आई है कि ओपो अपनी ‘ए’ सीरीज़ के ही एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो OPPO A98 नाम के साथ लॉन्च होगा। ओपो ए98 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई अहम डिटेल्स चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर की गई है जिससे पता चला है कि ओपो ए98 स्मार्टफोन 108MP Camera और 67W Fast charging के साथ लॉन्च होगा।
OPPO A98 Specification
ओपो ए98 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह ओपो मोबाइल पंच-होल स्टाईल वाली डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन की स्क्रीन कर्व्ड ऐज वाली होगी। OPPO A98 को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो 5जी नेटवर्क सपोर्ट करेगा।
OPPO A98 का कैमरा सेग्मेंट भी दमदार होगा। लीक के अनुसार यह ओपो मोबाइल फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ओपो ए98 12 जीबी तक की रैम मैमोरी पर लॉन्च हो सकता है जिसमें 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज मौजूद रहेगी। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए98 स्मार्टफोन में 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिलेगी जिसके साथ 5,000एमएएच बैटरी भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें: Nokia G60 5G Mobile होने वाला है इंडिया में लॉन्च, मिलेगी कम कीमत में शानदार स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A97 Specification
अगर ओपो ए97 पर नज़र डालें तो यह फोन 6.6 इंच फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्पले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह ओपो मोबाइल भी 12 जीबी तक की रैम पर काम करता है लेकिन प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि यह चिपसेट भी 5जी नेटवर्क पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO A97 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस ओपो मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 33वॉट सुपरवूक चार्जिंग के साथ आती है।














