108MP Camera और 16GB RAM के साथ आएगा यह नया 5G फोन, देखें इमेज और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/honor-400-lite.jpg

टेक ब्रांड ऑनर ने पिछले साल 2024 में भारतीय बाजार में रि-एंट्री तो कर ली है लेकिन अभी भी कंपनी के चुनिंदा मोबाइल फोन ही मार्केट में उपलब्ध है। Honor X9c कई दिनों पहले शॉपिंग साइट अमेजन पर टीज़ हो चुका है लेकिन अभी तक लॉन्च का रास्ता साफ नहीं हो पाया है। वहीं अब इस ब्रांड का एक और नया मोबाइल HONOR 400 Lite 5G भी सामने आ गया है जिसके लीक में प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स की जानकारी मिली है।

HONOR 400 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले : ऑनर 400 लाइट 5जी फोन को 2412 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.70-इंच की पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फुलएचडी+ रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन बताई जा रही है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सपोर्ट करेगी। फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

परफॉर्मेंस :HONOR 400 Lite एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च होगा और MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करेगा। लीक के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : लीक में इस फोन का 16जीबी रैम मॉडल सामने आया है जिसके साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह आॅनर 400 लाइट 5जी का टॉप वेरिएंट हो सकता है तथा बेस वेरिएंट को 8जीबी रैम पर मार्केट में लाया जा सकता है।

कैमरा : HONOR 400 Lite में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेट​अप दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। फोन के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ऑनर फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी : लीक की मानें तो पावर बैकअप के लिए यह ऑनर मोबाइल 5,230एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए HONOR 400 Lite 5G फोन में 35वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

अन्य फीचर्स : कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Bluetooth 5.3 और NFC दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं iPhone 16 मॉडल्स की ही तरह इसमें डेडिकेटेड AI कैमरा बटन भी मिल सकता है। लीक में इस फोन का वजन केवल 171 ग्राम तथा थिकनेस सिर्फ 7.29एमएम बताई गई है।

HONOR 400 Lite 5G प्राइस (लीक)

लीक में ऑनर 400 लाइट 5जी स्मार्टफोन के 16जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का ग्लोबल प्राइस सामने आया है। इस फोन का रेट EUR 299 बताया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 27,675 रुपये के करीब है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि HONOR 400 Lite 5G की शुरुआती कीमत 20 हजार से 22 हजार रुपये के आसपास मिल सकती है। बहरहाल याद दिला दें कि ऑनर कंपनी ने कई महीनों से भारत में अपना नया मोबाइल लॉन्च नहीं किया है।