
टेक ब्रांड टेक्नो ने शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत वेबसाइट पर कंपनी के फोन सस्ते रेट पर बेचे जाएंगे। टेक्नो का फेमस 5जी फोन Pova 6 Neo भी फ्लिपकार्ट पर कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस मोबाइल में 108MP Camera, 8GB RAM और 5000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स मिलती है। टेक्नो पोवा 6 नियो 5जी फोन का नया सेलिंग रेट आप आगे देख सकते हैं।
Tecno Pova 6 Neo 5G सेलिंग प्राइस
- 6GB RAM + 128GB Storage – 10,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB Storage – 12,999 रुपये
टेक्नो पोवा 6 नियो 5जी फोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर से 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन के 6जीबी रैम मॉडल का रेट है जिसमें 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं इस 5जी फोन का 8जीबी रैम मॉडल 12,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध रहेगा जिसमें 256जीबी स्टोरेज मिलेगी। इस टेक्नो 5जी मोबाइल को Midnight Shadow, Azure Sky और Aurora Cloud कलर में परचेज किया जा सकता है। याद रहे कि यह लिमिटेड टाइम प्राइस है जो आने वाले दिनों में बढ़ भी सकता है।

Tecno Pova 6 Neo 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ HD+ 120Hz Display
- MediaTek Dimensity 6300
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 108MP Dual Rear Camera
- 8MP Selfie Camera
- 18W 5,000mAh Battery
डिस्प्ले
Tecno POVA 6 Neo 5जी फोन 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ 480nits ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस
टेक्नो पोवा 6 नियो 5जी स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह मोबाइल 4,43,163 एनूटूट स्कोर अचीव कर चुका है तथा हैवी प्रोसेसिंग के दौरान इसका बर्नआउट बेंचमार्क स्कोर 62.6% रहा है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए टेक्नो पोवा 6 नियो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है जो एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 3एक्स लॉसलेस इन सेंसर जूम भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो के लिए नए टेक्नो मोबाइल में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Tecno Pova 6 Neo में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। टेस्टिंग के दौरान इसका पीसीमार्क बैटरी स्कोर 11 घंटे, 46 मिनट का रहा है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी चार्ज करने के लिए मोबाइल में 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जिसने फोन बैटरी को मिनट में ही 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत फुल चार्ज कर दिखाया है।
See All Competitors
















