11-inch Display वाला टैबलेट Lenovo Tab M11 हुआ इंडिया में लॉन्च, मिलेगी तगड़ी 7,040mAh Battery

Join Us icon

Lenovo ने भारतीय बाजार में एक नया टैबलेट डिवाइस पेश किया है। ब्रांड की ओर से Lenovo Tab M11 इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है जिसे 18,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह लेनोवो टैबलेट 7,040mAh Battery और 11-inch Display सपोर्ट करता है तथा इसकी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lenovo Tab M11 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: यह लेनोवो टैबलेट 1920 × 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 11-inch WUXGA डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह IPS LCD screen है जो 90Hz refresh rate और 400nits brightness जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

ओएस: लेनोवो टैब एम11 को Android 13 पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इस डिवाइस पर 2 साल की Android upgrades और 2 साल की security patch अपडेट साथ दे रही है।

प्रोसेसर: Lenovo Tab M11 MediaTek Helio G88 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 2.0Ghz क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस टैबलेट में Mali-G52 GPU मौजूद है।

मैमोरी: लेनोवो टैब एम11 8GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो 128GB storage सपोर्ट करता है। यह LPDDR4X RAM + eMMC ROM पर काम करता है। वहीं स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD card slot भी दिया गया है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए टैब के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर तथा 77° एफओवी वाला 13MP Rear Camera दिया गया है। वहीं वीडियो कांफ्रेसिंग के लिए इसमें 8MP Selfie Camera मौजूद है।

बैटरी: पावर बैकअप के लिए Lenovo Tab M11 7,040mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W Charging दी गई है।

Lenovo Tab M11 फीचर्स

  • IP52 rated
  • Lenovo Tab Pen
  • Quad speaker
  • Dolby Atmos audio
  • 3.5mm audio jack
  • Face unlock
  • Wi-Fi
  • Bluetooth 5.1
  • 465 grams Weight
  • 55.26×166.31×7.15mm Dimensions

Lenovo Tab M11 प्राइस

लेनोवो टैब एम11 इंडिया में 18,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। वहीं इस टैबलेट के साथ Lenovo Tab Pen परचेज करने पर इसकी कीमत 22,000 रुपये पड़ेगी। Lenovo Tab M11 अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है तथा इसे Luna Grey और Seafoam Green कलर में परचेज किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here