
टेक ब्रांड TECNO Mobile ने कुछ समय पहले ही अनाउंस किया था कि कंपनी भारत में अपना नया 5जी फोन लेकर आने वाली है जो Tecno POVA 5G नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं आज कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। टेक्नो ने बता दिया है कि कंपनी अपना नया मोबाइल फोन टेक्नो पोवा 5जी आने वाली 8 फरवरी को इंडिया में लॉन्च कर देगी। गौरतलब है कि भारत में Tecno POVA 5G Phone 11GB RAM Memory Fusion तकनीक के साथ एंट्री लेगा।
Tecno POVA 5G की ताकत
सबसे पहले तो आपको बता दें कि टेक्नो पोवा 5जी इस ब्रांड का पहला 5जी फोन है जो ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा सकता है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तों यह फोन 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.95 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। डिसप्ले के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा सेल्फी कैमरे से लैस होल बॉडी ऐज से दूरी उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है। इस फोन का डायमेंशन 172.82 x 78.24एमएम और मोटाई 1सीएम है।
Gear yourself to unlock bigger memory and powerful speed with 11GB* RAM with Memory Fusion + LPDDR5 RAM on POVA 5G.
Launching on 8th Feb 2022#UnlockThe5thDimension #TECNO #TECNOMobiles #ComingSoon #PowerOf5thDimension pic.twitter.com/e3Xdq4s07E
— TECNO Mobile India (@TecnoMobileInd) February 5, 2022
Tecno POVA 5G को एंडरॉयड 11 आधारित हाईओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट पर रन करता है। उम्मीद है कि भारत में भी इसी चिपसेट पर एंट्री होगा। यह फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage से लैस है जो 3 जीबी की वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। टेक्नो पोवा 5जी 8 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो वर्चुअल रैम के साथ 11 जीबी रैम की परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। वहीं फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह भी पढ़ें : Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर पोस्टर हुआ लीक
फोटोग्राफी के Tecno POVA 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर और एक एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिग के लिए इस टेक्नो फोन में 12 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4के टाईम-लैप्स रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।
Tecno POVA 5G फोन 4जी एलटीई भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। आशा है कि इंडिया में भी टेक्नो पोवा 5जी फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च होगा।












