
रियलमी ने पिछले महीने ही बता दिया था कि कंपनी अपनी ‘नारज़ो’ सीरीज़ में एक नया डिवाईस लॉन्च करने जा रही है। सामने आया था कि इस फोन का नाम नारज़ो एन55 होगा। वहीं आज कंपनी ने अपने नए मोबाइल की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंस कर दिया गया है कि Realme Narzo N55 स्मार्टफोन आने वाली 12 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा।
रियलमी नारज़ो एन55 इंडिया लॉन्च व सेल
Realme Narzo N55 की इंडिया लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। यह फोन 12 अप्रैल को भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। इस दिन कंपनी एक ऑनलाईन ईवेंट का आयोजन करेगी जो दोपहर के 12 बजे शुरू होगा। नारज़ो एन55 को कंपनी ने ‘अमेज़न स्पेशल‘ प्रोडक्ट बताया है जो इसी शॉपिंग साइट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Narzo N55 का लॉन्च ईवेंट कंपनी की आधिकारिक साइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व अमेजन पर लाईव टेलीकॉस्ट होगा। यह भी पढ़ें: वीवो ला रही है दो नए 5जी फोन, Vivo T2 और T2x 5G होंगे 11 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च
रियलमी नारज़ो एन55 का डिजाईन
अमेज़न पर नारज़ो एन55 का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जिसमें फिलहाल स्पेसिफिकेशन्स तो अधिक नहीं है लेकिन इस फोन की फोटो व डिजाईन से जुड़ी जानकारी जरूर शेयर कर दी गई है। कंपनी ने बताया है कि Realme Narzo N55 की थिकनेस सिर्फ 7.89एमएम होगी और यह फोन अर्गनामिक डिजाईन पर बनाया जाएगा।
फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिनमें दो बड़े साईज वाले लेंस होंगे। पैनल पर उपरी हिस्से और नीचले हिस्से में अंतर देखने को मिलेगा। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह Narzo N55 के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, 3.5एमएम जैक और स्पीकर मौजूद है।
Realme Narzo 50i Prime
रियलमी नारज़ो सीरीज़ में लॉन्च हुआ यह कंपनी का अभी तक का अंतिम फोन है जिसने 2022 में भारतीय बाजार में एंट्री ली थी। यह फोन सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसमें 3GB RAM + 32GB Storage मिलती है। वहीं फोन का 4जीबी रैम वेरिएंट 7,999 रुपये में बिक रहा है।

Narzo 50i Prime एंडरॉयड गो एडिशन के साथ Unisoc T612 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।











