
BSNL 12 month validity recharge: Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने अपने ग्राहकों को खुश करते हुए Diwali Offer 2022 की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत कंपनी ने दो रिचार्ज प्लान (BSNL Recharge Plan) को पेश किया है। कंपनी के new plans – Rs 1198 और Rs 439 plan हैं। दोनों ही प्लान लंबी वैधता, डाटा, कॉलिंग और फ्री SMS के साथ आते हैं। दिवाली ऑफर के तहत पेश करने के कारण ये प्लान पूरे देश में यूजर्स के लिए पेश किए गए हैं। हालांकि, जिन सर्किल में बीएसएनएल की सर्विस चालू नहीं है वहां इन्हें रिचार्ज नहीं कराया जा सकेगा। इसलिए लगभग हर ग्राहक इन रिचार्ज करने में सक्षम होगा। आइए आगे आपको इस आर्टिकल में Rs 1198 Recharge Plan के बारे में जानकारी देते हैं।
BSNL Diwali Offer Recharge Plan
BSNL Rs 1198 Plan की बात करें तो यह कंपनी का एक नया रिचार्ज प्लान है जो कि लंबी वैधता के साथ ही फ्री कॉलिंग मिनट, डाटा और एसएमएस लाभ के साथ लाया गया है। अगर आप बीएसएनएल के यूजर्स हैं और लंबी वैधता वाले रिचार्ज की तलाश कर रहे हैं तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट रहेगा क्योंकि इसे पूरे साल यानी 365 दिनों की वैधता मिल रही है। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स ऐसे देखें अपना बैलेंस और बचा हुआ डाटा, काफी सिंपल है पूरी प्रोसेस
12 months की वैधता के साथ BSNL Rs 1198 Plan में ग्राहकों को 3GB data, 300 minutes की calling और 30 SMS per प्रति महीना मिलेंगे। वहीं, हर महीने मिलने वाले बेनिफिट्स अगले माह फिर से रिन्यू होकर मिलने लगेंगे।
रिचार्ज हुआ लाइव
अगर देखा जाए तो इस प्लान में यूजर्स को कुल 36GB डाटा, 3600 कॉलिंग मिनट और 360 एसएमएस का लाभ मिलेगा। हालांकिय इन बेनिफिट्स को 12 महीने तक अलग-अलग बांट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: BSNL 5G Launch: Airtel-Jio की टेंशन बढ़ाने आ रहा BSNL 5G, इस दिन लॉन्च होगी 5जी सर्विस
आपको बता दें कि कंपनी का नया प्लान बीएसएनएल यूजर्स के लिए रिचार्ज करने के लिए उपलब्ध हैं। आप इस नए प्लान के साथ रिचार्ज करने के लिए बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या टेल्को का सेल्फकेयर मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Note: बीएसएनएल के प्लान पूरे देश में अलग-अलग सर्किल में अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आते हैं। 91मोबाइल्स आपको सलाह देता है कि रिचार्ज कराने से पहले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में कंपनी की साइट या बीएसएनएल कस्टमर केयर से जानकारी हासिल कर लें।











