अपकमिंग Samsung Galaxy S26 Plus में मिलेगा Exynos 2600 प्रोसेसर! 12GB RAM के साथ गीकबेंच पर आया सामने

Join Us icon

साल के मोस्ट अवेटेड फोन आ रहे हैं। सैमसंग ने अनाउंस कर दिया है कि वह आने वाली 25 फरवरी को अपनी नई गैलेक्सी एस26 सीरीज भारतीय बाजार में उतार देगी। इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra लॉन्च किए जा सकते हैं। फोंस के मार्केट में आने से पहले ही इनमें से एक गैलेक्सी एस26+ 5जी फोन गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां मोबाइल प्रोसेसर और रैम की जानकारी सामने आई है।

Samsung Galaxy S26 Plus को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर SM-S947B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग 11 फरवरी रात की है जिसे टिपस्टर एनविन ने स्पॉट किया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो गैलेक्सी एस26+ 5जी फोन को सिंगल-कोर में जहां 2304 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं वहीं मल्टी-कोर में इस सैमसंग फोन ने 9015 स्कोर हासिल किया है।

गीकबेंच पर अपकमिंग सैमसंग फोन गैलेक्सी एस26+ के मदरबोर्ड सेक्शन में s5e9965 कोडनेम लिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि यह सैमसंग का ही नया Exynos 2600 चिपसेट है। गौरतलब है कि यह इंडस्ट्री का पहला 2नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना डेका-कोर प्रोसेसर है जो 3.80GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

Samsung Galaxy S26+ की प्रोसेसर डिटेल ने यह तो साफ कर दिया है कि कंपनी दुनिया के कई देशों में अपने नए फोन को एक्सीनोस चिपसेट पर लेकर आएगी, इनमें इंडिया का नाम भी शामिल हो सकता है। बेंचमार्क लिस्टिंग की ही बात करें तो यहां गैलेक्सी एस26 प्लस 12GB RAM के साथ सामने आया है और साथ ही स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 16 दिए जाने की भी पुष्टि हो गई है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26+ 5जी फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो विभिन्न लीक्स के अनुसार इस मोबाइल को 6.7-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें M14 एलटीपीओ ओएलइडी पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, हाई ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट मौजूद रहेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस Samsung Galaxy S26+ में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसमें 1/1.56 इंच 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिल सकता है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग सैमसंग मोबाइल में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। फोन में बेहतर इमेज प्रोसेसिंग और वीडियो स्टेबलाइजेशन देखने को मिल सकती है।

सैमसंग इस स्मार्टफोन को बेहद ही एडवांस Galaxy AI से लैस कर बाजार में उतारेगी। डेली यूज़ से लेकर एडवांस कार्यों को भी गैलेक्सी एआई के चलते Samsung Galaxy S26 series स्मार्टफोंस के आसानी से किया जा सकेगा। वहीं यूजर्स की सेफ्टी और डाटा सिक्योरिटी के मामले में भी Galaxy AI को पहले से बेहतर किया गया है।

बताते चलें कि सैमसंग कंपनी 25 फरवरी को अपना Galaxy Unpacked Event अमेरिका में आयोजित करेगी। यह बड़ा लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार 25 फरवरी की रात 11 बजकर 30 मिनट पर आयोजित होगा जिसे कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉन्च स्ट्रीम किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here