12GB RAM और 67W Charging की ताकत के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi का नया स्मार्टफोन Redmi K40S

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/03/Redmi-K40s-Price.jpg

Xiaomi ने टेक मंच पर अपने रेडमी ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन Redmi K40s पेश किया है। यह मोबाइल फोन पिछले साल हिट हुए Redmi K40 स्मार्टफोन का ही उन्नत वर्ज़न है जो 120Hz AMOLED display, 12GB RAM, Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट, 67W fast charging और 4500mAh battery की ताकत से लैस है। यह स्मार्टफोन फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Redmi K40S की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी के40एस स्मार्टफोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ ई4 एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 120हर्टज़् रिफ्रेश रेट तथा 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। Redmi K40S की डिसप्ले को 50,00,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, 1300निट्स ब्राइटनेस, एचडीआर10+ का सपोर्ट करता है तथा पंच होल स्टाईल पर बनी इस स्क्रीन को कंपनी की ओर से कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

Redmi K40S को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में आक्टाकोर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह शाओमी रेडमी फोन LPDDR5 RAM और UFS3.1 storage तकनीक पर काम करता है जो तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी के40एस स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स582 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए रेडमी फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट केमरा दिया गया है तो स्क्रीन पर मौजूद होल में फिट है।

Xiaomi Redmi K40S एक डुअल सिम फोन है जो 5जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह रेेडमी फोन 4,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यह रेडमी फोन 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक की पावर से लैस है। चीनी में शाओमी रेडमी के40एस को Black, Grey, Blue और Green कलर में लॉन्च किया गया है तथा इस फोन का डायमेंशन 163.2 × 75.95 × 7.7एमएम और वजन 195 ग्राम है।

Redmi K40S का प्राइस

शाओमी रेडमी के40एस को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 1799 युआन (तकरीबन 21,530 रुपये) है। इसी तरह फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 युआन (तकरीबन 23,930 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,199 युआन (तकरीबन 26,320 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है। Redmi K40S के सबसे बड़े 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,399 युआन (तकरीबन 28,710 रुपये) प्राइस के साथ बाजार में उतारा गया है।